फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There is a wave of happiness in Kanth on Chaudhary Bhupendra Singh becoming the cabinet minister.

Moradabad News: चौधरी भूपेंद्र सिंह के कैबिनेट मंत्री बनने पर कांठ में खुशी की लहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
There is a wave of happiness in Kanth on Chaudhary Bhupendra Singh becoming the cabinet minister.
कांठ। तहसील क्षेत्र के गांव महेंद्री सिकंदरपुर निवासी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी चौधरी भूपेंद्र सिंह के लगातार तीसरी बार योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर कांठ क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके शपथ ग्रहण समारोह में परिजनों के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में पहुंचकर भाग लिया।
विज्ञापन


इस दौरान राष्ट्रवीर सिंह, छजलैट के पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी चरण सिंह, गन्ना प्रमुख बृजेश शर्मा, विपिन कसाना, चौधरी भूपेंद्र सिंह के भाई नरेंद्र सिंह, बेटे शुभम रूहेला, राजीव चौधरी, विपिन, एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन चौधरी विजयभान सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष आकाश कुमार पाल, जिला महामंत्री नवीन चौधरी, भाजपा नेता ऋषिपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

इसी के साथ पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष छजलैट के पति राष्ट्रवीर सिंह के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने चौधरी भूपेंद्र सिंह से मिलकर उन्हें कैबिनेट मंत्री बनने पर बधाई दी है। वहीं दूसरी ओर कांठ के निवर्तमान भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू, भाजपा जिला मंत्री विक्रांत सिंह, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राजन बिश्नोई, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश महेश्वरी, मंडल अध्यक्ष कांठ अंकुश कुमार चौहान आदि ने भी चौधरी भूपेंद्र सिंह के तीसरी बार कैबिनेट मंत्री बनने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed