फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There is a ruckus again over the names of great men, now there is protest against the statue of Major Dhyanchand

Moradabad News: फिर घमासान... अब मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा का विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
There is a ruckus again over the names of great men, now there is protest against the statue of Major Dhyanchand
मुरादाबाद। किला तिराहे पर प्रसिद्ध तबला वादक अहमद जान थिरकवा की प्रतिमा की स्थापना के विरोध के बाद अब मुगलपुरा के जीआईसी चौक पर महान हाॅकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा लगाने का विरोध शुरू हो गया है। शनिवार को चाैक पर स्थापित करने के लिए नगर निगम की टीम मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा लेकर पहुंची तो सूफी अंबा प्रसाद स्मारक समिति के पदाधिकारियों ने विरोध जताया। उन्होंने मेयर से भी शिकायत की। इसके बाद निगम की टीम प्रतिमा लेकर वापस चली गई।
विज्ञापन

कुछ माह पहले किला तिराहे पर तबला वादक अहमद जान थिरकवा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। कुछ संगठनों ने इसका विरोध करके उस स्थान पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाने की मांग की थी। इसको लेकर कई दिनों तक धरना-प्रदर्शन भी चला था। अब जीआईसी चाैक पर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा का विरोध शुरू हो गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब दस बजे नगर निगम के कर्मचारी वाहन से मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा लेकर जीआईसी चौक पहुंचे। प्रतिमा की स्थापना के लिए फाउंडेशन तैयार करने लगे। क्षेत्रीय पार्षद कमर सलीम व कई खेल प्रेमी भी पहुंच गए। इसकी जानकारी सूफी अंबा प्रसाद स्मारक समिति के पदाधिकारियों को हुई तो उन्होंने मेयर विनोद अग्रवाल से मिलकर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा लगाए जाने का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि जीआईसी चौक पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सूफी अंबा प्रसाद की प्रतिमा लगनी चाहिए। दावा किया कि जीआईसी चौक पर काफी पहले नगर निगम बोर्ड की बैठक में सूफी अंबा प्रसाद चौक का पत्थर लगने का प्रस्ताव भी पास हो चुका है। लिहाजा वहां सूफी अंबा प्रसाद की प्रतिमा स्थापित की जाए।
समिति के कार्यकारी अध्यक्ष विनीत भटनागर ने बताया कि मेयर ने इस संबंध में एसएसपी से वार्ता की। उसके बाद सभी पदाधिकारी थाना मुगलपुरा भी गए और प्रार्थनापत्र दिया। इस पर मुगलपुरा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। इसके बाद निगम की टीम मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा लेकर वापस लाैट गई।

महापौर को ज्ञापन देने वालों में इस मौके पर अखिल भारती कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, सूफी अंबा प्रसाद स्मारक समिति के कार्यकारी अध्यक्ष विनीत भटनागर, कुलभूषण, वीके भटनागर, अभिषेक भटनागर, रजत अग्रवाल, अतुल जौहरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed