फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Then the period of construction of Sonakpur overbridge extended by three months

फिर तीन महीने बढ़ी सोनकपुर ओवरब्रिज निर्माण की अवधि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Then the period of construction of Sonakpur overbridge extended by three months
मुरादाबाद। सोनकपुर ओवरब्रिज निर्माण में रेलवे की सुस्ती खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। रेलवे द्वारा काम शुरू न करने के कारण सेतु निगम भी आगे का काम नहीं कर पा रहा है। अब रेलवे ने एक बार फिर निर्माण अवधि में तीन महीने का समय बढ़ा लिया है। सितंबर में कार्य पूरा करने के दावे को स्वत: झूठा साबित करते हुए अब दिसंबर तक कार्य पूरा करने का नया दावा रेलवे ने किया है।
विज्ञापन

सोनकपुर ओवरब्रिज का काम समय से न होने पर महानगर की जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस पर सोमवार को शहर विधायक रितेश गुप्ता, जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह के साथ साइट का निरीक्षण करने पहुंचे। मौके पर ही उन्होंने रेलवे के निर्माण विभाग के इंजीनियरों और सेतु निगम के प्रोजेक्ट निदेशक को भी बुला लिया। वर्तमान स्थिति के अनुसार अभी आठ पिलर और स्लैब डाले जाने बाकी हैं।
विज्ञापन

इसमें रेलवे को पांच महीने का समय लगेगा। इसके बाद सेतु निगम आगे का कार्य करेगा जिसमें कम से कम तीन महीने लगेंगे। गौरतलब है कि सोनकपुर ओवरब्रिज का कार्य रेलवे ने कोरोना का बहाना बनाकर लंबे समय से रोका रखा था। जबकि कोरोना काल में ही रेलवे ने मंडल में विभिन्न कार्यों को पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अब विधायक और जिलाधिकारी ने रेलवे के अधिकारियों और इंजीनियरों से वार्ता कर कार्य को दिसबंर तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed