फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ...Then Akhilesh Yadav will start visiting Pakistan: Dharmpal Singh

...तो अखिलेश यादव पाकिस्तान घूमने लगेंगे : धर्मपाल सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
...Then Akhilesh Yadav will start visiting Pakistan: Dharmpal Singh
मुरादाबाद। प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव पीडीए की परिभाषा जातियों को देखकर बदल रहे हैं। पहले पी का अर्थ पिछड़ा था लेकिन अब बदलकर पंडित हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि एक दिन ऐसी स्थिति आएगी कि अखिलेश यादव पाकिस्तान घूमने लगेंगे। सर्किट हाउस में आए प्रदेश के पशुधन मंत्री ने सपा के साथ कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा की तरह कांग्रेस बिरादरी की राजनीति कर रही है। बिरादरी की राजनीति से कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त हो रहा है। दोनों की स्थिति एक जैसी हो जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा सभी वर्गों का एक समान रूप से ख्याल रखती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता यूपी का संपूर्ण विकास और आम आदमी की सुरक्षा है। सरकार की नजर में कोई वीआईपी नहीं है। गोवंश सरकार की प्राथमिकताओं में एक है। उनका मुख्य ध्येय यह है कि निराश्रित गोवंश सड़कों पर दिखाई न दें। प्रदेश में 7500 गोशालाओं के माध्यम से 14 लाख गोवंश का पालन किया जा रहा है। प्रतिदिन गोशालाओं पर आठ करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उनका आरोप है कि अखिलेश यादव ने कहा था कि बीजेपी का अर्थ भाग जाओ पाकिस्तान होगा। इसी बयान के आधार पर पशुधन मंत्री ने जवाब दिया। दावा किया कि 2027 में योगी सरकार पूर्ण बहुमत के साथ आएगी। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद में अपर मुख्य सचिव ने भूसे की खरीद में गड़बड़ी पकड़ी है। जांच कराई जा रही है। कोई बख्शा नहीं जाएगा। पशुधन मंत्री के आने पर अपर निदेशक डॉ. जगदीश प्रसाद और सीवीओ डॉ. सुनील दत्त प्रजापति सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed