फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   theft worth lakhs and cash in Berua village of Moradabad one villager shot by miscreants

मुरादाबाद: बेरुआ गांव के दो घरों में नकदी समेत लाखों की चोरी, ग्रामीण को गोली मारकर बदमाश फरार

Sat, 02 Oct 2021 03:04 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 02 Oct 2021 03:04 PM IST
सार

जब गांव में घटना के बाद जानकारी हुई तब लोगों ने टॉर्च से लाइट जलाकर उन्हें खोजने का प्रयास किया। बदमाशों ने अपने आपको गिरता देख आनन-फानन में हकीक (60) को गोली मार दी। 

विज्ञापन
theft worth lakhs and cash in Berua village of Moradabad one villager shot by miscreants
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के सैफनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो घरों में नकाबपोश बदमाशों ने लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। चोरी की घटना के बाद बदमाश ग्रामीण के एक घेर में छुप कर बैठ गए। जानकारी होने के बाद जब ग्रामीण बदमाशों की तलाश में निकले, तब घेर में छुपे बैठे बदमाशों ने एक ग्रामीण के गोली मार दी। गोली लगने से ग्रामीण घायल होकर गिर पड़ा। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई। बदमाश गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए। घटनास्थल का मुआयना करने के लिए एडिशनल एसपी गांव में पहुंचे।

विज्ञापन


सैफनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेरुआ गांव में शुक्रवार की मध्यरात्रि लगभग दो बजे कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाश बेरुआ गांव निवासी चंद्रवती के घर में दाखिल हो गए। घर में से अज्ञात बदमाशों ने 9500 की नकदी समेत 20000 की कीमत का सोने का हार, आठ हजार की कीमत की अंगूठी, सात हजार की कीमत की चांदी की पाजेब उड़ा लिए। पीड़ित चंद्रवती ने बताया कि चोरी किया गया सारा सामान संदूक में रखा था। 
विज्ञापन


जब बदमाश इसे ले जा रहे थे, तभी चंद्रवती ने बताया कि उसके साथ बेटी और बहू जाग रही थी। जबकि एक बेटा दूसरे मकान में सो रहा था। यहां से लगभग 45 हजार की चोरी की घटना हो गई। इसके बाद इसी गांव में ग्रामीण फरीद के घर में बदमाशों ने धावा बोल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि फरीद बाहर रहकर मजदूरी करता है और उसकी पत्नी मिस्कीन घर में अकेली सो रही थी। घर में घुसकर बदमाशों ने 20000 की नकदी समेत कानों के झाले, एक जोड़ी पाजेब समेत लगभग 50000 से अधिक का माल चोरी करने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने घर में लाइट जलाने की कोशिश की। लाइट जलाते समय आवाज होने पर फरीद की पत्नी मिस्कीन की आंख खुल गई और वह बदमाश पर झपट पड़ी। 

इस दौरान दूसरे बदमाश ने महिला को धक्का मारकर गिरा दिया और वे फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि बदमाश ग्रामीण हकीक के घेर में छुप गए। जब गांव में घटना के बाद जानकारी हुई तब लोगों ने टॉर्च से लाइट जलाकर उन्हें खोजने का प्रयास किया। बदमाशों ने अपने आपको गिरता देख आनन-फानन में हकीक (60) को गोली मार दी। 


गोली की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया और अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। गोली मारकर बदमाश तुरंत जंगल की ओर फरार हो गए। गोली लगने से हकीक खून से लथपथ होकर घेर में ही गिर पड़ा। आनन-फानन ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल ग्रामीण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।  घटना की वारदात के बाद शनिवार सुबह एडिशनल एसपी संसार सिंह घटनास्थल का मुआयना करने के लिए पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed