फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Theft of cash by giving intoxicating cold drink to a lady

Moradabad News: वृद्धा को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर नकदी और जेवर चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Theft of cash by giving intoxicating cold drink to a lady
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली वृद्धा को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके घर से नकदी और जेवर चोरी कर लिए। इसके अलावा वृद्धा के मोबाइल से आरोपी ने एक लाख 20 हजार रुपये भी ट्रांसफर कर लिए हैं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

मूल रूप से उत्तराखंड के काशीपुर निवासी वृद्धा प्रभा रानी (70) सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चंद्र नगर कृष्णा काॅलोनी में किराये के मकान में रहती हैं। प्रभा रानी ने पुलिस को बताया कि जिस मकान में वह रहती है, उसी मकान के एक हिस्से में पूजा जोशी नाम की लड़की और उसकी मां भी रहती हैं। प्रभा रानी ने बताया कि 14 फरवरी की रात करीब आठ बजे वह अपने कमरे में सब्जी बना रही थी। इसी समय पूजा जोशी आई और उसने कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी थी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद महिला बेहोश हो गई थी। वृद्धा को काफी देर बाद होश आया तो उसके कमरे से एक सोने की अंगूठी, चांदी का सिक्का, मोबाइल और पांच हजार रुपये गायब थे। जबकि मां-बेटी अपने कमरे में ताला लगाकर गायब हो चुकी थी। प्रभा का आरोप है कि उसके मोबाइल से एक लाख 20 हजार रुपये भी किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मां-बेटी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed