{"_id":"618c1d0881b2c964c669dca4","slug":"theft-in-the-residence-of-cms-in-the-district-hospital-adjacent-to-the-police-station-city-news-mbd409026891","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने से सटे जिला अस्पताल में सीएमएस के आवास में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने से सटे जिला अस्पताल में सीएमएस के आवास में चोरी
विज्ञापन
मुरादाबाद। चोरों के हौसले कितने बुलंद हो चुके हैं। इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि सिविल लाइंस थाने से सटे जिला अस्पताल परिसर में चोर दिन दहाड़े सीएमएस डा. शिव सिंह के आवास में घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। चोर पचास हजार की नकदी समेत अन्य कीमती सामान बटोर कर फरार हो गए। सीएमएस ड्यूटी से लौटे तो आवास में घटना की जानकारी सकी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया।
बरेली निवासी डा. शिव सिंह जिला अस्पताल के सीएमएस हैं। वह जिला अस्पताल परिसर स्थित सरकारी आवास में रहते हैं, जबकि उनका परिवार बरेली में रहता है। डा. शिव सिंह ने बताया कि वह रोज की तरह बुधवार सुबह आवास में ताला लगाकर ड्यूटी चले गए थे। उनका ड्राइवर दीपक दिवाली पर अपने घर बरेली गया था। वो भी अभी वापस नहीं आया है। चिकित्सक ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे वह ड्यूटी से घर लौटे तो ताला टूटे देख उनके होश उड़ गए। अंदर कमरों में भी सामान बिखरा पड़ा था। आवास में रखे करीब पचास हजार रुपये, म्यूजिक सिस्टम, बैग समेत अन्य सामान गायब था। उन्होंने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। सीएमएस के आवास में चोरी की घटना होने से अन्य डाक्टर व कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। इसके बाद पुलिस लौट गई। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है।
डाक्टर और कर्मचारियों के आवासों में पहले भी हो चुकी हैं चोरियां
मुरादाबाद। जिला अस्पताल और सिविल लाइंस थाने के बीच केवल एक दीवार है, जबकि कुछ ही दूरी पर सीओ दफ्तर और महिला थाना भी है। बावजूद इसके जिला अस्पताल परिसर में डाक्टर और कर्मचारियों के आवास सुरक्षित नहीं हैं। इस घटना से पहले भी यहां चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। डा. शिव सिंह जिस आवास में रहते हैं। इनसे पहले डा. आरडी तिवारी रहते थे। डाक्टर का दावा है कि तब भी चोरों ने इस आवास में चोर की घटना को अंजाम दिया था। इनके अलावा भी अन्य डाक्टर और कर्मचारियों के आवासों को भी चोर खंगाल चुके हैं। पूर्व सीएमएस डा. शैली के सरकारी आवास से भी चोर नकदी और जेवर चोरी कर ले गए थे। उस वक्त भी पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर पाई थी। डा. शैली सेवानिवृत्त होने के बाद आवास छोड़कर जिगर कालोनी स्थित आवास में चली गई थीं। यहां पंद्रह मई 2014 की रात बदमाश आवास में घुसे और डा. शैली, उनके पति डा. ओम, ननद डा. रश्मि और पांच साल की पोती गिन्नी की हत्या करने के बाद नकदी और जेवर लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस इस सनसनीखेज घटना का भी अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
घटनास्थल से बाकिफ हैं चोर, सीएमएस कब लौटते हैं इसकी भी थी थी जानकारी
मुरादाबाद। डा. शिव सिंह का कहना है कि चोरों को जिला अस्पताल और परिसर की पूरी जानकारी थी। वो ये भी जानते थे कि मैं ड्यूटी से कब लौटता हूं। इस लिए उन्होंने मेरे जाने के बाद आवास का ताला तोड़ा और आवास का एक एक कमरा व कोना कोना खंगाला है। मेरे लौटने से पहले ही चोर फरार हो चुके थे।