फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Theft in the house of Deoria district judge's steno

Moradabad News: देवरिया जिला जज के स्टेनो के घर में चोरी

Wed, 20 Aug 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 20 Aug 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Theft in the house of Deoria district judge's steno
कुंदरकी। कुंदरकी के गांव में स्थित देवरिया जिला जज के स्टेनो राजेश कुमार के मकान के ताले तोड़कर चोर सोने-चांदी के आभूषण समेत दस लाख की संपत्ति चोरी कर ले गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम सीलपुर निवासी राजेश कुमार वर्तमान में देवरिया जिला जज के स्टेनो के पद पर कार्यरत हैं। इन दिनों राजेश छुट्टी लेकर अपने गृहग्राम सीलपुर में पैतृक आवास पर आए हुए हैं। राजेश कुमार के अनुसार 15 अगस्त की रात वह अपने मकान के दरवाजे में ताला लगाकर एक कमरे में सो रहे थे। देर रात बारह बजे के बाद चोर उनके दरवाजे का ताला तोड़कर मकान के अंदर घुस आए और तीसरे कमरे का ताला तोड़ दिया।
विज्ञापन

कमरे में दो बड़े बॉक्स और दो छोटे बॉक्स रखे थे। छोटे बॉक्स में कुछ साड़ियां, आठ तोला सोना, 500 ग्राम चांदी, शादी का लहंगा और अन्य कुछ कपड़े थे। दूसरे छोटे बॉक्स में दो तोला सोना, 50 हजार रुपये की नकदी और कुछ साड़ियां थीं। बड़े बॉक्स में तांबे और पीतल के बर्तन थे जिनका वजन करीब 80 किलोग्राम था। छोटे दो बाॅक्सों को चोर अपने साथ ले गए तथा बड़े बॉक्स से तांबे पीतल के बर्तन भी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed