{"_id":"62b2315eee12293c1a057279","slug":"theft-in-brush-factory-s-ownerr-house-city-news-mbd4322071191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी की कोठी से नौकरानी ने धीरे धीरे उड़ा लिए लाखों के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी की कोठी से नौकरानी ने धीरे धीरे उड़ा लिए लाखों के जेवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। ब्रश कारोबारी ने अपनी नौकरानी पर जेवर चोरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नौकरानी ने धीरे धीरे इस वारदात को अंजाम दिया। जिससे परिवार के सदस्यों को भनक नहीं लग पाई। कारोबारी ने मझोला थाने में आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।
मझोला थानाक्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित बावन कोठी निवासी शशांक जैन की ब्रश बनाने की फैक्टरी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पहले उनके बेटे की सोने की चेन टूट गई थी। जिसे पत्नी ने एक डिब्बे में रख दिया था। कारोबारी की पत्नी ने दो दिन बाद देखा तो डिब्बे से चेन गायब थी। उन्होंने पाकबड़ा निवासी नौकरानी कुसुम से पूछताछ की तो उसने इसकी जानकारी इनकार कर दिया। तब कारोबारी की पत्नी ने घर में अन्य जेवर चेक किए तब पता चला कि उनकी सोने की चेन, सोने की अंगूठी, दो जोड़ी सोने के टॉप्स, छह चांदी के सिक्के समेत अन्य जेवर भी गायब हैं। कारोबारी ने बताया कि सिक्के चावलों में रखे थे। रसोई में केवल नौकरानी ही जानती है। इसके बाद उन्होंने नौकरानी के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि कारोबारी की तहरीर पर महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, केस की विवेचना की जाएगी। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।