फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The young woman is adamant about marrying her lover.

Moradabad News: युवती प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
The young woman is adamant about marrying her lover.
ठाकुरद्वारा। एक गांव की युवती प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ गई। उसकी 23 फरवरी को बरात आनी थी। युवती को लेकर उसके परिजन शुक्रवार को कोतवाली पहुंचे। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों की सहमति से युवती को उसके प्रेमी और प्रेमी के परिजनों के साथ भेज दिया।
विज्ञापन

गांव सुंदर नगर निवासी एक युवती का गांव के ही दूसरी जाति के युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती बीए की पढ़ाई कर घर पर ही रहती है। जबकि उसका प्रेमी ड्राइवर का काम करता है। दोनों के बीच मजबूत प्रेम संबंध हो गए। युवती अपने तीन बहनों में सबसे छोटी है इसलिए परिजनों ने उसकी गतिविधियों को देखते हुए उसका विवाह पहले करने का निर्णय लिया। डिलारी क्षेत्र के अपनी जाति के एक युवक से उसकी शादी तय कर दी। गोद भराई की रस्म भी हो गई।
विज्ञापन

23 फरवरी को बरात आना तय हुआ। युवती के परिजनों ने दहेज और अन्य सभी तैयारियां पूरी कर लीं लेकिन अचानक युवती ने स्पष्ट कर दिया कि वह अपने प्रेमी से ही शादी करेगी किसी अन्य से नहीं उसने अपनी मांग पूरी करने को लेकर हंगामा भी किया। जिस पर परिजन अपने जान पहचान के लोगों के साथ युवती को लेकर कोतवाली पहुंचे। उसे पुलिस के सामने पेश किया तो युवती ने कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी उससे ही विवाह करेंगी। अपने परिजनों की तय की गई शादी नहीं करेगी। पुलिस ने भी उसे काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी। प्रेमी के साथ ही शादी करने की जिद पर लड़ी रही।जिस पर उसके प्रेमी को उसके परिजनों को बुलाया गया। बाद में युवती को उसके प्रेमी एवं प्रेमी के परिजनों के हवाले कर दिया गया। युवती ने साफ कर दिया कर दिया कि वह भविष्य में किसी भी तरह का संबंध अपने मायके पक्ष के लोगों से नहीं रखेगी। कोतवाली के एसएसआई बृजेंद्र सिंह का कहना था कि बालिग है और अपनी मर्जी से स्वतंत्र रूप से कहीं भी रह सकती है। इसलिए पुलिस ने युवती को उसकी मर्जी के अनुसार उसे वहां से भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed