फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The young man who came to meet his girlfriend in the house was beaten up by the family members and handed over to the police.

घर में अपनी प्रेमिका से मिलने आये युवक को परिजनों ने बंधक बना कर पीटा और पुलिस को सौपा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
The young man who came to meet his girlfriend in the house was beaten up by the family members and handed over to the police.
पाकबड़ा। प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक को लड़की के परिवार वालों ने पकड़ लिया और कमरे में बंद कर जमकर पिटाई की। इसके बाद प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

मामला पाकबड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव के एक युवक का सजातीय युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। शुक्रवार रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर की छत पर चढ़ गया। इस दौरान युवती के परिजनों ने उसे देख लिया और पकड़ कर कमरे में बंद कर जमकर पीटा। शोर होने पर गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए। मौके पर पुलिस को बुला लिया गया। परिजनों ने युवक को पुलिस के हवाले किया और थाने में उसके खिलाफ घर में घुस कर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान मामला सुलटाने के लिए गांव में पंचायतों का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed