फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The young man was shot and his body was buried in the ground

Moradabad News: युवक को गोलियों से भूनकर शव को जमीन में दबा दिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
The young man was shot and his body was buried in the ground
मुरादाबाद। तीन दिनों से लापता सूरजनगर पीतल बस्ती निवासी विकास यादव (22) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कातिलों ने शव को चमरपुरा मूंढापांडे के जंगल में ले जाकर खेत में दबा दिया था। पुलिस ने उसके दोस्त सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर शव को बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि अंशुमन उर्फ काके की हत्या का बदला लेने के लिए उसके भाई अनिरुद्ध ने घटना को अंजाम दिलाया है। इस मामले में पुलिस चार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कटघर सीओ रुद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूरजनगर पीतलबस्ती निवासी संतोष कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे को 16 मई की रात गांगन निवासी दोस्त मोहित सहित दो लोग घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद उसके बेटे का पता नहीं चला। उसने अगले दिन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बताया कि मोहित और सचिन उसके बेटे को लेकर गए थे। पुलिस ने इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर विकास यादव के दोस्त संभल रोड गागन तिराहा निवासी मोहित कुमार यादव पुत्र छविपाल सिंह और सचिन पासी पुत्र शशिकपूर निवासी सूरजनगर पीतलबस्ती को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मोहित ने बताया कि विकास यादव से अच्छी दोस्ती थी। घर-आना जाना था। विकास के दुश्मन अनिरुद्ध सिंह पुत्र विश प्रताप सिंह निवासी सूरजनगर पीतलबस्ती से भी अच्छी दोस्ती है। अनिरुद्ध सिंह, गोलू उर्फ कनिष्क पुत्र ज्ञानेंद्र सिंह निवासी छोटी मंडी गुलाबबाडी, अभिषेक उर्फ यश पुत्र सुनील निवासी पीतलनगरी, अभिनव पुत्र सतवीर सिंह निवासी लंका बाग उत्सव मंडप के पास आपस में दोस्त हैं।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले अनिरुद्ध सिंह, गोलू उर्फ कनिष्क निवासी छोटी मंडी गुलाबबाडी ने कहा कि तुम विकास यादव को हमारे पास लेकर आओ, बदले में हम तुमको रुपये देंगे। मुझे अपने भाई अंशुमन उर्फ काके की हत्या का बदला जेल में बंद विकास के भाई सुभाष यादव से लेना है। अनिरुद्ध के भाई की हत्या के मुकदमे में सुभाष जेल में बंद है। सुभाष के पिता उसकी जमानत नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनियोजित योजना के तहत मोहित अपने दोस्त सचिन को साथ लेकर 16 मई की रात करीब 10 बजे विकास यादव उर्फ छोटू को फोन किया। दोनों विकास यादव उर्फ छोटू को बाइक पर बैठाकर डियर पार्क से आगे रफातपुर वाले रोड पर ले गए। यहां पर अनिरुद्ध सिंह, गोलू उर्फ कनिष्क, अभिषेक उर्फ यश, अभिनव सहित अन्य आरोपी पहले से मौजूद थे। आरोपी अपनी बाइक को चमरपुरा के जंगल में लेकर गया। खेत में स्थित समाधि के पास लेकर जाने पर पीछे से हमलावर आ गए। विकास यादव कुछ समझ पाता, तब तक मोहित, सचिन, अभिनव, अभिषेक उर्फ यश ने उसको पकड़ लिया। अनिरुद्ध व गोलू उर्फ कनिष्क ने अपने अपने तमंचे से विकास यादव के सीने पर गोलियां मारीं। विकास यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावरों ने खेत के एक गड्ढे में विकास की लाश को मिट्टी से दबा दिया।

वहीं कुछ लोगों ने विकास यादव को जंगल की तरफ ले जाते हुए देख लिया था। इस बीच विकास के घर वालों को दोस्तों पर शक हो गया था। पुलिस कार्रवाई के डर से आरोपी छिपते रहे। घटना में प्रयुक्त बाइक अभिनव यादव के पास है। आरोपी सचिन पासी ने बताया कि मोहित यादव उसका पक्का दोस्त है। मोहित ने बताया कि दोस्ती के लिए काम करना है, इसके लिए अनिरुद्ध रुपये भी देगा। विकास यादव को अनिरुद्ध के पास लेकर जाना है। कटघर थाना प्रभारी तेजवीर सिंह की टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर विकास यादव के शव को जमीन से खोदकर निकाला। इस मामले में पुलिस ने मोहित कुमार यादव और सचिन पासी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस घटना में अनिरुद्ध सहित चार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article