फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The young man injured in the pickup truck collision has died.

Moradabad News: पिकअप की टक्कर से घायल युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
The young man injured in the pickup truck collision has died.
थाना क्षेत्र के ग्राम चक कचनाल के नजदीक चांदपुर दौलपुरी मार्ग पर मंगलवार को एक पिकअप वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से बाइक पर बैठे तीन युवक घायल हो गए थे। एक युवक की हालत गंभीर थी जिसका मेरठ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

भगतपुर क्षेत्र के ग्राम पाड़ली बाजे निवासी अंकित, विशाल व अंकित मंगलवार की दोपहर भगतपुर क्षेत्र के ग्राम चांदपुर गढ़ी को किसी काम से गए थे। बताया कि वहां से वापस आते समय जैसे ही यह लोग ग्राम चक कचनाल के पास पहुंचे तभी तेजी से आ रहे एक पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप वाहन चालक अपने वाहन को वहां से भगा ले गया। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। सूचना पाकर भगतपुर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे व घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोजपुर भिजवाया था। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मुरादाबाद रेफर किया गया था। गंभीर रूप से घायल अंकित (22) के परिजन उसे उपचार के लिए मेरठ ले गए थे जहां उसकी मौत हो गई। अंकित की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अंकित तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था एवं मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed