फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The young man died in suspicious circumstances, the family said that he died in a fight

Moradabad News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत परिजन बोले-मारपीट में गई जान

Wed, 16 Apr 2025 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 16 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The young man died in suspicious circumstances, the family said that he died in a fight
कांठ। छजलैट के शेरपुर ऐतमादपुर निवासी परम सिंह (32) की सोमवार रात मौत हो गई। परिजन सांस की आस में उसे सीएचसी लेकर आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिवार वालों ने कुछ लोगों पर लेनदेन के विवाद में पिटाई करने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्प्ष्ट नहीं हो सकी है। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने भी मौका मुआयना कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

शेरपुर ऐतमादपुर निवासी परम सिंह मजदूरी करता था। सोमवार आधी रात परम सिंह की हालत बिगड़ी तो परिजन कांठ सीएचसी लेकर आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस पर परिजन शव को घर ले गए। मंगलवार को इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दो माह पहले परम सिंह ने गांव के ही एक व्यक्ति के माध्यम से दूसरे गांव निवासी उसके रिश्तेदार को कुछ भूमि बेची थी। जिसके कुछ रुपये शेष रह गए थे। आरोप है कि रुपये मांगने पर तीन दिन पहले परम सिंह के साथ मारपीट भी की गई थी, जिसमें उसे गुम चोटें आई थीं। इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मारपीट में चोटें आने की वजह से परम सिंह की मृत्यु हुई है। इस संबंध में परिजनों ने छजलैट पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर भी दी है। परम सिंह की मौत से उसकी मां गंगो देवी, पत्नी मीनू, बेटी आरोही, रोनक, कनक, भाई धर्म सिंह, प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह राठी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed