फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The young man committed suicide by hanging himself

Moradabad News: युवक ने फंदे पर लटक कर दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नयागांव में रविवार रात फंदे से लटक कर एक युवक ने जान दे दी। परिवार के लोगों ने उसका शव कमरे में फंदे पर लटका देखा तो चीख पुकार मच गई। युवक ने आत्महत्या क्यों की है। इस बारे में परिवार के लोगों ने भी जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के नया गांव निवासी पूरन सिंह का बेटा सौरभ उर्फ पिंटू (25) मोबाइल की दुकान पर काम करता था। रविवार रात वह घर देर से लौटा था। इसके बाद वह बिना खाना खाए ही अपने कमरे में सोने चला गया। पिता पूरन सिंह, मां और बहन दूसरे कमरे में थे। देर रात तक सौरभ ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। काफी देर बाद भी वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो मां ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। अनहोनी की आशंका में परिजनों ने धक्का माकर दरवाजा खोल लिया। तब देखा कि पिंटू उर्फ सौरभ का शव दुपट्टे के जरिए पंखे से लटका हुआ था। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और औ फोरेंसिक टीम भी बुला ली। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। युवक ने आत्महत्या क्यों की है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed