फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The young man befriended the girl by changing the name, Vishwa Hindu Parishad workers caught the accused

नाम बदलकर युवक ने युवती से की दोस्ती, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
The young man befriended the girl by changing the name, Vishwa Hindu Parishad workers caught the accused
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने एक युवक पर नाम और धर्म छिपाकर दोस्ती करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है। आरोप है कि युवक ने उससे दुष्कर्म भी किया। पीड़ित को जब युवक के असली नाम और धर्म का पता चला तो उसने विरोध किया, युवक ने पीड़िता को धमकाया। पीड़ित ने विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को बुलाकर आरोपी को पकड़वा कर उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले एक युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। उसने अपना नाम राजू बताया था। राजू ने खुद को हिंदू बताकर उससे दोस्ती कर ली। आरोप है कि इस दौरान राजू ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने धमकी दी और बताया कि उसका नाम राजू नहीं असलम है। पीड़ित को इसका पता चला तो उसके होश उड़ गए। शनिवार को युवती ने विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को फोन पर बताया कि एक युवक उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। इस पर विहिप कार्यकर्ता आ गए और उन्होंने कंपनी बाग में युवक को पकड़ लिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी और पीड़ित पहले से शादीशुदा हैं। एक साल पहले दोनों एक दूसरे के संपर्क में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed