{"_id":"5f988bb38ebc3e9bcd437f76","slug":"the-young-man-arrived-to-meet-his-girlfriend-who-created-the-kidnapping-drama-city-news-mbd3675695159","type":"story","status":"publish","title_hn":"रचा अपहरण का ड्रामा पर गया था प्रेमिका से मिलने, दिल्ली में मिला ठेकेदार का भतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रचा अपहरण का ड्रामा पर गया था प्रेमिका से मिलने, दिल्ली में मिला ठेकेदार का भतीजा
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र से रविवार सुबह रहस्यमय ढंग से लापता हुआ ठेकेदार का भतीजा दिल्ली के अशोक नगर में मिल गया। उसने सोमवार रात परिजनों को कॉल कर बताया कि बदमाशों ने उसे अगवा कर रुपये लूटने के बाद दिल्ली में बेहोशी की हालत में फेंक दिया था। पुलिस और परिजन दिल्ली पहुंच गए और युवक को लेकर मुरादाबाद आ गए। यहां पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो कहानी कुछ और ही निकली। पुलिस का दावा है कि युवक दिल्ली में रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। पुलिस और परिवार के लोगों को गुमराह करने के लिए उसने अपहरण व लूट का ड्रामा रचा था। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
मझोला थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मझोला थानाक्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर निवासी तसलीम अहमद उर्फ भोले मंसूरी ने रविवार को मझोला थाने में अपने बेटे अजीम खान उर्फ राजा मंसूरी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि उसका बेटा अजीम अपने चाचा आसिफ के साथ फैक्टरी में मुंशी का काम देखता है। आसिफ का एटीएम कार्ड ब्लाक हो गया था। जिस वजह से आसिफ ने अपने भतीजे अजीम के एकाउंट में पचास हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। रविवार सुबह दस बजे अजीम लाइन पार मंडी समिति के पास पीएनबी के एटीएम से रुपये निकालने गया था। इसके बाद से वह लापता है।
सोमवार सुबह अजीम की बाइक सर्किट हाउस के पीछे खड़ी मिली तो परिजन अनहोनी की आशंका में घिर गए। पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। तभी सोमवार रात अजीम ने दिल्ली के अशोक नगर से परिवार को कॉल की और बताया कि कार सवार बदमाशों उसे तमंचे के बल पर अगवा कर लिया था। उन्होंने कार में उसे नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद उसके 50 हजार रुपये लूटने के बाद दिल्ली में छोड़ दिया है। उप निरीक्षक ललित कुमार पुलिस टीम और परिजनों को लेकर दिल्ली पहुंच गए और उन्होंने युवक को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया और मुरादाबाद ले आए। यहां युवक से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि युवक ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी प्रेमिका से दिल्ली मिलने गया था। प्रेमिका से वह दिल्ली एक साल से फोन पर बात करता था। एटीएम से रुपये निकालने के बाद उसने अपनी बाइक सर्किट हाउस के पीछे खड़ी कर दी थी। इसके बाद रोडवेज बस में बैठ कर दिल्ली चला गया। वहां वह प्रेमिका के साथ रहा और इसके बाद योजना के मुताबिक कॉल कर परिवार को अपहरण व लूट की सूचना दे दी थी। युवक को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।