फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The woman was strangled to death, there was a possibility of rape

गला दबाकर की गई थी महिला की हत्या, दुष्कर्म की आशंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
The woman was strangled to death, there was a possibility of rape
मुरादाबाद। बिलारी थानाक्षेत्र में रविवार को महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। सोमवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है। इसके अलावा दुष्कर्म की आशंका में स्लाइड भी बनाई गई है। जिसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बदायूं जनपद के बिल्सी थानाक्षेत्र के गांव निवासी महिला का मायका बिलारी थानाक्षेत्र के गांव में है। कुछ दिन पहले महिला अपने बेटी और बेटों को लेकर मायके आ गई थी और यहीं रहने लगी थी। रविवार सुबह महिला खेतों से गेहूं की बालियां बीनने के लिए गई थी। इसके बाद महिला घर नहीं लौटी। दोपहर बाद ग्रामीण खेतों की ओर गए तो उन्होंने महिला का शव खेत में पड़ा देखा था। महिला के कपड़े भी अस्त व्यस्त थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। था। सोमवार को दो चिकित्सकों के पैनल द्वारा महिला के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, गला दबाकर महिला की हत्या की गई है। इसके अलावा दुष्कर्म की आशंका मे स्लाइड भी बनाई गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed