फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The woman was made unconscious and her Kundal was removed

Moradabad News: महिला को बेहोश कर उतार लिए कुंडल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
The woman was made unconscious and her Kundal was removed
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नगर निगम दफ्तर में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने गई महिला को बेहोश कर ठग कुंडल उतार कर ले गया। पीड़िता ने होश में आने पर अपनी भतीजी को कॉल की। तब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी ठग महिला के पर्स से छह हजार रुपये भी ले गया है।
मझोला के कांशीराम नगर निवासी मंजू पत्नी स्व विजय कुमार शर्मा शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अपनी भतीजी के साथ नगर निगम दफ्तर में पति का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने जा रही थी। बुधबाजार पुलिस चौकी के पास एक युवक अचानक महिला के सामने आ गया। उसने मंजू को देखते ही मौसी नमस्ते बोला। मंजू ने पहचान से इन्कार किया तो आरोपी ने कहा कि वह कमलेश का भाई है। मंजू ने कहा कि कमलेश और उसकी बहन विमलेश के दो भाई हैं। मैं दोनों को चाहती हूं। इसके बाद आरोपी ने महिला को अपनी बातों में उलझा लिया। इसके बाद आरोपी बुआ भतीजे के साथ नगर निगम दफ्तर तक पहुंच गया। आरोपी ने कहा कि वह प्रमाण पत्र बनवा देगा। आरोपी ने कहा कि नगर निगम में आंखें चेकअप का कैंप लगा है। आप भी अपनी आंखें चेक करवा लीजिए। आरोपी ने महिला का आधार कार्ड भी ले लिया।
विज्ञापन

भतीजी के पास आधार कार्ड नहीं था, तब आरोपी ने उसे यह कहते हुए लौटा दिया कि महिला डॉक्टर नाराज हो जाएगी। आप यहां से चली लाइए। भतीजी घर चली गई थी। तब आरोपी ने महिला के मुंह में कोई दवा डाल दिया, जिसके बाद वह बेहोश होने लगी। आरोपी ने कहा कि आपने कुंडल पहन रखे हैं। एक्सरे नहीं हो पाएगा। आरोपी ने महिला के कुंडल उतारकर पर्स में रख लिए। इसके बाद आरोपी महिला को वहीं बेहोशी की हालत में छोड़कर कुंडल और पर्स से छह हजार रुपये निकाल कर भाग गया। बेहोश में आने पर महिला ने अपनी भतीजी को कॉल की। भतीजी मैके पर पहुंची और बुआ को अस्पताल ले गई। कोतवाली प्रभारी उषा मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed