{"_id":"68c87ed30c54442e3f0f69d2","slug":"the-woman-opened-fire-after-reaching-her-in-laws-house-at-midnight-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-731679-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आधी रात ससुराल पहुंचकर महिला ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आधी रात ससुराल पहुंचकर महिला ने की फायरिंग
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के करुला गली नंबर एक में रविवार देररात ससुराल पहुंची महिला ने फिल्मी अंदाज में अंधाधुंध फायरिंग की। दहशत फैलाने के बाद महिला वहां से चली गई। फायरिंग में महिला का देवर बाल-बाल बच गया। इस मामले में महिला, उसके भाई समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।
मोहल्ला करुला गली नंबर-1 निवासी फरमान ने दर्ज कराए केस मेें बताया कि उसका निकाह बिजनौर जिले के धामपुर पक्का बाग निवासी साबिया खान के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद साबिया ससुराल वालों से विवाद करने लगी। इसके बाद वह मायके चली गई। साथ में अपने गहने और ससुराल में मिले उपहार को भी लेकर चली गई। मायके पहुंचकर उसने धामपुर थाने में पति व ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। यह मामला अदालत में विचाराधीन है। पति का आरोप है कि साबिया समझौते के नाम पर दो किश्तों में पांच लाख रुपये भी ले चुकी है। साक्ष्य के रूप में उसके पास वीडियो क्लिप भी मौजूद है। वह आए दिन ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करती है।
पति का आरोप है कि रविवार देररात करीब दो बजे पत्नी साबिया अपने भाई अयान और दो अन्य लोगों को लेकर ससुराल पहुंच गई। उस समय घर का दरवाजा बंद था। वह घर के बाहर गाली गलौज करने लगी। शोरशराबा होने पर उसके भाई फैजान ने दरवाजा खोला। इस बीच जान से मारने की नियत से साबिया ने फायरिंग कर दी। फैजान ने किसी तरह दरवाजा बंद कर खुद को बचाया। फिर भी साबिया ने दहशत फैलाने के लिए घर के बाहर हवाई फायरिंग करते हुए चली गई। आरोपियों में साबिया का पंडित नगला निवासी दोस्त फरहान भी मौके पर मौजूद था। फायरिंग से मोहल्ले के लोग भी खौफजदा हो गए। आरोपी महिला और उसके भाई की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पति फरमान की तहरीर पर कटघर पुलिस ने उसकी पत्नी साबिया खान, साले अयान, पत्नी के दोस्त फरहान और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
सीसीटीवी में फायरिंग करते हुए दिखाई दी महिला
पति ने कटघर थाने पहुंचकर पत्नी द्वारा फायरिंग की तहरीर दी तो थाना प्रभारी को पहले विश्वास नहीं हुआ। इस बीच पति ने सीसीटीवी फुटेज दिखाया तो पुलिस भी हैरत में पड़ गई। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में फुटेज की असलियत की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसमेंं महिला का चेहरा स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है।