फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The woman living in the live-in relationship went home with her father

Moradabad News: पति का घर छोड़ लिव इन रिलेशन में रहने वाली महिला अपने पिता के साथ घर गई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
The woman living in the live-in relationship went home with her father
बछरायूं(अमरोहा)। पति का घर छोड़कर दूसरे समुदाय के प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशन में रहने वाली युवती बुधवार को अपने पिता के साथ घर चली गई। युवती ने लिव इन पार्टनर व उसके भाई के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। बीती 15 जुलाई को युवती ने कोर्ट में पिता व परिजनों की गुहार को नजरअंदाज कर प्रेमी के साथ रहने की बात कही थी।
विज्ञापन

मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी जनपद मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के डेढ़ साल बाद युवती का नगर के मोहल्ला पेशथाना निवासी शौकीन के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। युवती अपने पति का घर छोड़कर प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी। करीब एक माह पहले युवती ने थाने में शिकायतीपत्र देकर अपने लिव इन पार्टनर पर जबरन मीट खिलाने व मारपीट की शिकायत की थी। मामले की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंच कर हंगामा किया था। बाद में युवती ने डर कर अपनी शिकायत वापस ले ली थी।
विज्ञापन

बीती 15 जुलाई को युवती के पिता ने शौकीन के खिलाफ जबरन अपनी बेटी को बंधक बनाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने युवती को बरामद कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया था। युवती ने मजिस्ट्रेट के समक्ष स्वयं को बालिग बताते हुए प्रेमी शौकीन के साथ ही रहने की बात कही थी। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर उसे प्रेमी शौकीन के सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को युवती ने अपने लिव इन पार्टनर शौकीन व उसके भाई के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ ने बताया कि युवती को उसकी इच्छा के अनुसार पिता की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed