फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The woman and her accomplice threatened the CID inspector who had come from Bareilly to investigate.

Moradabad News: बरेली से जांच करने आए सीआईडी इंस्पेक्टर को महिला और उसके साथी ने धमकाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
The woman and her accomplice threatened the CID inspector who had come from Bareilly to investigate.
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में बरेली से जांच करने आए सीआईडी इंस्पेक्टर नीरज धामा के साथ एक महिला और उसके साथी ने अभद्रता की। इसके बाद मैसेज भेजकर तरह तरह के आरोप लगाकर झूठा केस दर्ज कराने की धमकी दी। पुलिस ने इंस्पेक्टर की तहरीर पर महिला समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सीआईडी के बरेली खंड में तैनात नीरज धामा ने मझोला के सिरकोई भूड़ निवासी जैनब निशा और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें इंस्पेक्टर ने बताया कि 2018 में मझोला थाने में खाद्यान्न घोटाले के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसकी जांच बरेली सीआईडी में चल रही है। इंस्पेक्टर नीरज धामा इस मामले में विवेचक हैं। इस मामले में जैनब निशा और उसके पति खलील अहमद आरोपी हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि वह पांच मार्च 2026 को इस मामले में जांच करने के लिए मुरादाबाद आए थे। उन्होंने खलील अहमद के मोबाइल पर संपर्क कर उसे चौधरी चरण सिंह चौक के पास बुलाया। इस दौरान खलील अहमद की पत्नी जैनब निशा एक व्यक्ति के साथ चौधरी चरण सिंह के पास आ गई। इंस्पेक्टर ने महिला से आधार कार्ड मांगा तो उसने आधार कार्ड देने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि महिला और उसके साथ आए व्यक्ति ने अभद्रता की और धमकाने लगे कि अगर आधार कार्ड मांगा को झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवा देंगे। इसके बाद इंस्पेक्टर वहां से चले गए। उनका आरोप है कि बाद में व्हाट्सएप मैसेज और कॉल के जरिए भी उन्हें परेशान किया गया और सरकारी कार्य में बाधा डाली गई है। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक महिला और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed