{"_id":"69fa4d3089458dd70c011fc2","slug":"the-woman-alleges-that-the-police-changed-the-fir-under-political-pressure-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-894904-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: महिला का आरोप, राजनीतिक दबाव में पुलिस ने बदल दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: महिला का आरोप, राजनीतिक दबाव में पुलिस ने बदल दी तहरीर
विज्ञापन
मुरादाबाद। भाजपा के जिला मंत्री ब्रजेश लोधी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला ने पुलिस पर राजनीतिक दबाव में तहरीर बदलने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसने कुंदरकी थाने में जो तहरीर दी थी उस तहरीर पर रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। महिला के प्रार्थनापत्र पर डीआईजी ने जांच के आदेश दिए हैं।
मैनाठेर थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने 29 अप्रैल को कुंदरकी थाने में कुंदरकी के नानपुर गांव निवासी भाजपा के जिला मंत्री ब्रजेश लोधी समेत नाै लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें युवती ने मारपीट और छिनैती का आरोप लगाया है। रिपोर्ट होने के बाद भी आरोपी ब्रजेश लोधी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जबकि वह पार्टी बैठकों और ग्राम चाैपाल में शामिल होते रहे। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए। इस मामले में पीड़ित महिला मंगलवार को डीआईजी कार्यालय पहुंची। जहां महिला ने प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया गया कि उसने जो तहरीर आरोपी ब्रजेश लोधी के खिलाफ दी थी, उस तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। राजनीतिक दबाव में आकर उसकी तहरीर बदल दी गई। आरोपी पर छोटी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में डीआईजी मुनिराज जी ने जांच के आदेश दिए हैं।