फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The wishes of bathing in Ganga and offering Kanwar remained unfulfilled

Moradabad News: अधूरे रह गए गंगा स्नान और कांवड़ चढ़ाने के अरमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
The wishes of bathing in Ganga and offering Kanwar remained unfulfilled
मुरादबाद।
विज्ञापन

गजरौला में हुए सड़क हादसे से मुरादाबाद निवासी दंपती के ब्रजघाट पर गंगा स्नान करने और कांवड़ लाकर शिवालय में चढ़ाने के अरमान अधूरे रह गए। ब्रजघाट पहुंचने से पहले ही गजरौला में कार की टक्कर से स्कूटी सवार संजीव गुप्ता (48) और उनकी पत्नी दुर्गा गुप्ता (47) की मौत हो गई। हादसे में घायल 12 साल की बेटी पूर्वी की हालत गंभीर है। इकलौते बेटे प्रियांशु (18) ने माता-पिता को मुखाग्नि दी।
प्रीत विहार खुशहालपुर रोड निवासी संजीव गुप्ता दिल्ली रोड स्थित एक एक्सपोर्ट फर्म में ठेकेदारी करते थे। शनिवार की रात वह अपनी पत्नी दुर्गा और बेटी पूर्वी को साथ लेकर स्कूटी से ब्रजघाट जाने के लिए निकले थे। परिजनों ने बताया कि दंपती की रविवार को अमावस्या पर गंगा स्नान करने के बाद कांवड़ लाकर सोमवार को मंदिर में जलाभिषेक करने की थी।
विज्ञापन

मृतक दंपती के भांजे मिलन विहार निवासी अंकित अग्रवाल ने बताया कि तड़के करीब तीन बजे पुलिस ने सूचना दी कि तुम्हारे मामा-मामी की मौत हो गई है। उनकी बेटी घायल है। इसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल पूर्वी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक है। वहीं दंपती के शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे तो चीखपुकार मच गई। लोकोशेड स्थित मोक्षधाम पर दंपती के इकलौते बेटे प्रियांशु ने अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियांशु पर आई बहन की जिम्मेदारी
मृतक दंपती का बेटा प्रियांशु हिंदू कॉलेज में स्नातक का छात्र है। उसकी छोटी बहन पूर्वी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। अब प्रियांशु के कंधों पर अपनी बहन की जिम्मेदारी आ गई है। संजीव के घर के पास ही उनके बड़े भाई संजय गुप्ता का घर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed