फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The wife along with her lover had conspired to murder the brass businessman

Moradabad News: पत्नी ने प्रेमी से मिलकर रची थी पीतल कारोबारी की हत्या की साजिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
The wife along with her lover had conspired to murder the brass businessman
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कटघर के गाड़ीखाना मोहल्ले में पीतल कारोबारी अनिल चौधरी की हत्या की साजिश उसकी पत्नी तनु चौधरी ने अपने प्रेमी कन्हैया के साथ मिलकर रची थी। बुधवार को पुलिस ने तनु और हत्यारोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया। पत्नी ने खाने में नींद का कैप्सूल मिलाकर अनिल को बेहोश कर दिया था। घर का दरवाजा खुला छोड़ दिया था। तय साजिश के मुताबिक रात में घर में घुसे मोहित और आमोद गुप्ता ने सोते समय अनिल को चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस कन्हैया की तलाश में है।



एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि शाहबाद (रामपुर) क्षेत्र के मूल निवासी अनिल चौधरी (32) की हत्या शनिवार रात की गई थी। पास में सो रही पत्नी तनु को खरोंच तक नहीं आई थी। अनिल की बड़ी बेटी मानसी ने पुलिस को हमलावर मोहित और आमोद के नाम बताए थे लेकिन तनु ने पहचानने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद से तनु शक के दायरे में थी।
विज्ञापन


वारदात के बाद भागे बहजोई (संभल) के माेहल्ला टंकी निवासी मोहित को बुधवार को गिरफ्तार किया तो पूरा खुलासा हो गया। पुलिस के मुताबिक मोहित ने बताया कि कन्हैया बहजोई के नाधौश का रहने वाला है। वह कटघर के कटराबीच छत्ता में आमोद गुप्ता के मकान में किराये पर रहकर बाला जी का दरबार लगाता है। करीब एक साल से तनु कन्हैया के संपर्क में थी। दोनों में प्रेम संबंध हो गए थे। दिखावे के लिए महिला ने कन्हैया को मुंहबोला भाई बना रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुछ दिन पहले तनु व बेटियां कन्हैया के साथ राजस्थान गई थीं। वहां दोनों साथ रुके थे जबकि बेटियों को दूसरे कमरे में ठहराया था। कन्हैया के साथ तनु की रील भी वायरल हुई थी। इसके बाद से अनिल ने सख्ती की और पत्नी तनु को कन्हैया से मिलने से मना कर दिया था। इस पर तनु और कन्हैया ने अनिल की हत्या की साजिश रच डाली। कन्हैया ने अपने खास चेले मोहित और आमोद को जिम्मेदारी दी, जिन्होंने हत्या को अंजाम दिया।

हत्या के दौरान चाकू लगने से आमोद के हाथ की नस कट गई थी। भागते समय ज्यादा खून बहने से आमोद बेहोश हो गया था। इसके बाद मोहित उसे अचेत हालत में छोड़कर भाग गया था। बाद में आमोद की मौत हो गई थी।



पहले कैप्सूल से गहरी में सुलाया, फिर मौत की नींद सुला दिया



मुरादाबाद।
तनु ने प्रेमी कन्हैया की साजिश के तहत पहले नशे का कैप्सूल देकर पति अनिल चौधरी को गहरी नींद में सुलाया। नशे गहराते ही कन्हैया के चेलों आमोद और मोहित ने अनिल को मौत की नींद सुला दिया।



मोहित ने पुलिस को बताया कि शनिवार को कन्हैया ने आमोद के घर में बाला जी का दरबार लगाया था। तनु अपनी बेटियों के साथ दरबार में आई थी। दरबार के बाद तनु ने बेटियों को घर भेज दिया और खुद कन्हैया, मोहित और आमोद से मिलकर अनिल की हत्या की साजिश रची। कन्हैया ने पीले रंग का कैप्सूल देते हुए तनु से कहा कि इसे अनिल के खाने में मिला देना। खाने के बाद अनिल गहरी नींद में सो जाएगा।

घर पहुंचकर तनु ने खाने में नींद का कैप्सूल मिलाकर अनिल को खिला दिया था। अनिल नशे में गहरी नींद में सो गया। साजिश के मुताबिक तुन ने घर का दरवाजा खुला छोड़ दिया था। रात करीब एक बजे आमोद और मोहित ने घर में घुसकर चाकुओं के हमले से अनिल की जान ले ली।



बेहोश होने पर रास्ते में छोड़ दिया था साथी आमोद



रात करीब एक बजे कन्हैया बाइक से मोहित और आमोद को अनिल के घर तक बाइक से छोड़ने आया था। इसके बाद दोनों मकान में घुस गए थे। जिस वक्त अनिल पर चाकू से हमला किया गया था। उसी दौरान आमोद के हाथ में चाकू लग गया था। जिससे उसके हाथ की नस कट गई थी। उस समय आमोद के हाथ में अंगोछा बांधा गया था लेकिन खून नहीं रुक पा रहा था। कन्हैया और मोहित आमोद को अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन वह रास्ते में ही बेहोश हो गया था। तब उसे रास्ते में छोड़कर भाग गए थे और चाकू अटल घाट के पास रामगंगा में फेंक दिया था।




कहा- पाबंदी से तंग आ गई थी, इसलिए कराई हत्या



पुलिस के मुताबिक तनु चौधरी को अपने पति अनिल की हत्या का कोई पछतावा नहीं है। उसने पूछताछ में बताया कि वह अनिल के बार-बार के ताने और पाबंदी से तंग आ गई थी। ठान लिया था कि अब वह अनिल को रास्ते से हटाकर कन्हैया के साथ रहेगी। इसलिए उसने हत्या कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed