फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The wheels of heavy vehicles will stop from tonight

Rampur News: हाईवे पर आज रात से थम जाएंगे भारी वाहनों के पहिये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
The wheels of heavy vehicles will stop from tonight
रामपुर। सावन के पांचवें सोमवार पर होने वाले जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए बरेली-मुरादाबाद हाईवे पर रूट का डायवर्जन शुक्रवार को रात आठ बजे से लागू हो जाएगा। इस दौरान सोमवार रात आठ बजे तक हाईवे पर भारी वाहन ट्रक, लोडर, डीसीएम आदि का प्रवेश बंद रहेगा। हाईवे की एक लेन पर कांवड़िये और दूसरी लेन पर रोडवेज बसें, कार व हल्के वाहन चलेंगे। कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर शनिवार से बसों का भी रूट डायवर्जन किया जा सकता है।
विज्ञापन


सावन में कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रत्येक सोमवार से पहले हाईवे पर रूट का डायवर्जन लागू किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार रात आठ बजे से डायवर्जन फिर से लागू हो जाएगा। इस दौरान कांवड़ियों को हाईवे की एक लेन से गुजारा जाएगा। दूसरी लेन में दोनों तरफ से रोडवेज बस कार, बाइक, टेंपो आदि छोटे वाहन गुजरेंगे। यातायात निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि डायवर्जन में भारी वाहनों को हाईवे से निकलने की अनुमति नहीं होगी। भीड़ अधिक बढ़ने पर रोडवेज बसों का भी रूट डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन



इन मार्गाें से गुजरेंगे बड़े वाहन

-बरेली से दिल्ली को जाने वाले भारी वाहन आंवला, शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होकर दिल्ली को गुजारे जाएंगे।

-मीरगंज व अन्य मार्गों से दिल्ली जाने वाले वाहनों को तीन बत्ती तिराहा थाना मिलक से पटवाई, शाहबाद, बिलारी, नरौरा होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

-रुद्रपुर से वाया रामपुर होते हुए दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को जौहर पुलिया थाना गंज से बाईपास जीरो प्वाइंट शहजादनगर से अजीतपुर बाईपास पुल की साइड से शाहबाद होते हुए बिलारी, चंदौसी, बबराला, बुलंदशहर होकर दिल्ली भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-रामपुर से मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहन शाहबाद, बिलारी होकर गुजारे जाएंगे। इसी प्रकार मुरादाबाद से रामपुर आने वाले भारी वाहनों को बिलारी से शाहबाद होकर भेजा जाएगा। -

-बरेली जाने वाले भारी वाहनों को शाहबाद से आंवला, अलीगंज होते हुए गुजारा जाएगा। हल्द्वानी रुद्रपुर से आने वाले भारी वाहन बिलासपुर गेट से होकर गुजरेंगे। रामपुर से हल्द्वानी-रुद्रपुर की तरफ जाने वाले वाहन इसी रूट से होकर गुजरेंगे।


-हापुड़, मेरठ, गढ़ की ओर से रामपुर आने वाले भारी वाहनों को गढ़ चौपला जनपद हापड़ से डायवर्ट कर बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, चंदौसी, बिलारी, शाहबाद होते हुए रामपुर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article