फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The weather changes every hour, humidity... rain and then bright sunshine

Moradabad News: हर पहर बदला मौसम, उमस... बारिश फिर खिली चटख धूप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
The weather changes every hour, humidity... rain and then bright sunshine
मुरादाबाद। बृहस्पतिवार को हर पहर के हिसाब से मौसम बदलता रहा। सुबह शहरवासियों को उमस ने बेहाल किया तो वहीं दोपहर में तेज बारिश हुई। शाम होते-होते मौसम साफ हो गया। इसके बाद चटख धूप खिली। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को बादल छाने के अलावा कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह बादलों की आवाजाही के साथ धूप निकल रही थी। इसकी वजह से वातावरण में उमस बहुत ज्यादा बढ़ गई। कूलर और पंखे चलने के बाद भी लोग पसीना से भीग रहे थे। दोपहर करीब दो बजे मौसम में बदलाव हुआ। काली घटाएं छाने के साथ ही हवा भी तेज हो गई। कुछ ही देर में तेज बारिश हुई। करीब एक घंटे तक बारिश का दौर रहने के बाद फिर मौसम बदला। शाम होते-होते चटख धूप खिलने लगी। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह वातावरण में नमी 84 फीसदी थी और शाम को वातावरण में नमी 72 फीसदी थी। हवा की गति पूरब से पश्चिम दिशा में पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही। पिछले 24 घंटे में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में .2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि शुक्रवार को बादलों की आवाजाही रहने के साथ ही मुरादाबाद और उसके आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article