{"_id":"67afac9a5a84039c970f6286","slug":"the-warehouse-continued-to-operate-in-a-densely-populated-area-for-24-years-without-fire-noc-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-583369-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बिना फायर एनओसी 24 साल तक घनी आबादी में चलता रहा गोदाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बिना फायर एनओसी 24 साल तक घनी आबादी में चलता रहा गोदाम
विज्ञापन
मुरादाबाद। हनुमान मूर्ति तिराहे के पास पीवीसी पाइप और वाटर टैंक का गोदान 24 साल से बिना फायर एनओसी के चल रहा था। बृहस्पतिवार को गोदाम में लगी भीषण आग बुझाने के बाद अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने जांच की तो गोदाम की एनओसी नहीं मिली। अधिकारियों ने गोदाम स्वामी को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब तलब किया है।
कोतवाली के बुधबाजार निवासी सचिन मित्तल की बुध बाजार में पीवीसी पाइप और वाटर टैंक समेत अन्य सेनेटरी के सामान की दुकान है। उन्होंने कटघर क्षेत्र में हनुमान मूर्ति तिराहे के पास गोदाम बना रखा था। यह गोदाम 2001 से चल रहा था। जिसमें पीवीसी पाइप, टैंक समेत अन्य सामान रखा गया था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब सवा तीन बजे गोदाम में आग लग गई थी।
पीवीसी पाइप और टैंक में आग लगने के कारण जहरीला धुआं फैल गया था। चार घंटों की मशक्कत के बाद मुरादाबाद समेत संभल, अमरोहा व रामपुर की फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से आग बुझाई जा सकी थी। साथ ही हादसे के डर से 500 घरों को भी खाली करा लिया गया था। गोदाम से निकले जहरीले धुएं से हजारों की जिंदगी खतरे में पड़ गई।
विज्ञापन
सीएफओ केके ओझा ने बताया कि गोदाम चलाने के लिए अग्निशमन विभाग से गोदाम स्वामी ने कोई एनओसी नहीं ली थी। गोदाम में आग बुझाने के उपकरण भी नहीं थे। उन्होंने कहा कि गोदाम स्वामी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। उनसे आग लगने के कारणों के बारे में भी पूछताछ की गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।