फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The wall of the drain under construction at a cost of Rs 39 lakh collapsed

Moradabad News: 39 लाख की लागत से बन रही निर्माणाधीन नाले की दीवार गिरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
The wall of the drain under construction at a cost of Rs 39 lakh collapsed
अगवानपुर। कांवड़ मार्ग पर 39 लाख की लागत से बन रहे नाले की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार का मलबा नाले में गिरने से पानी की निकासी बंद हो गई। निर्माण के दस दिन के अंदर दीवार गिरने पर लोगों का आरोप है कि नाले के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग हुआ है।
विज्ञापन

अगवानपुर के कांवड़ मार्ग की सड़क के दोनों तरफ नालों का निर्माण कार्य हो रहा है। नगर पालिका अगवानपुर ने दोनों नालों का चार हिस्सों में निर्माण के लिए करीब दो करोड़ का टेंडर पास हुआ था। वाल्मिकी बस्ती के सामने के नाले का 39 लाख रुपये के बजट की संस्तुति की गई थी। जून के शुरुआत में नालों का निर्माण कार्य शुरू हुआ। डेढ़ माह के बाद जुलाई में वाल्मिकी बस्ती के सामने आकर निर्माण कार्य रोक दिया गया।
विज्ञापन

बस्ती में आने जाने वाली पुलिया के टूटने से लोग परेशान हुए। निर्माण कार्य की धीमी गति पर लोगों ने आवाज उठाई। आक्रोशित लोगों ने विरोध के तौर पर चक्का जाम किया। इसके बाद ठेकेदार की नींद टूटी और कार्य शुरू किया। वाल्मिकी बस्ती के सामने नाले की करीब 25 मीटर की दीवार भरभराकर नाले में गिर गई। मलबा नाले में गिरने से निर्माणाधीन नाला चोक हो गया। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत और ठेकेदार से इस बारे शिकायत की लेकिन उनको कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटिया सामग्री से नाले का निर्माण हो रहा है। सरिया बेहद पतला लगाया जा रहा है। इसी वजह से दीवार गिरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- निर्माण के बाद भारी वाहन नाले के बराबर से गुजरा था। इस कारण नाले की दीवार गिर गई। निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप बेबुनियाद है। - गुलरेज खान, अध्यक्ष, नगर पंचायत अगवानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed