फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The wait for 50 e-buses continues

Moradabad News: 50 ई-बसों का इंतजार बरकरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
The wait for 50 e-buses continues
रामपुर। शहर में ई-बसों का संचालन सपना बनकर रह गया है। एक साल पहले शुरू हुई कवायद अभी तक परवान नहीं चढ़ सकी है। इसके साथ ही बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने की कवायद भी शुरू हुई थी, लेकिन वह भी पूरी नहीं हो सकी। चार्जिंग स्टेशन के लिए पांच एकड़ भूमि का चयन करने की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर रामपुर में ई-बसों के संचालन का प्रस्ताव रखा था। जिसको केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी थी। रामपुर में 50 ई-बसों के संचालन का निर्णय लिया गया था। बसों के संचालन से पहले चार्जिंग स्टेशन और मेंटीनेंस के लिए वर्कशाप का निर्माण होना था।
विज्ञापन

मुरादाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के प्रबंध निदेशक मो. परवेज खान ने शहर के अंदर पांच एकड़ भूमि चयनित करने के लिए रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजा था। जिसमें उन्होंने कहा था कि जिला प्रशासन के सहयोग से जल्द भूमि खोज ली जाएगी, लेकिन भूमि का चयन भी एक साल गुजरने के बावजूद नहीं हो सका। वहीं बसें भी अभी तक नहीं आ सकी हैं। अब अगले साल तक बसें आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
50 ई-बसें आनी थी। इसके लिए तैयारी की जा रही थी, लेकिन अभी तक बसें नहीं आई हैं। चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए भूमि चयन भी अभी तक नहीं हो सका है।
-दीपचंद्र जैन, एआरएम, रामपुर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed