फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The veins of the hands of the married woman were cut when the demand for dowry was not met.

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के हाथों की नसें कांटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
The veins of the hands of the married woman were cut when the demand for dowry was not met.
मुरादाबाद। सिविल लाइंस की रेलवे कालोनी चंद्र नगर में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति और सास पर हाथों की नसें काटने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाने में दोनों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायल महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस की रेलवे हरथला कालोनी चंद्र नगर निवासी नरेश कुमार ने बेटी पूजा की शादी 11 दिसंबर 2019 को उत्तराखंड के काशीपुर में आईटीआई थानाक्षेत्र के मडैया देवीपुरा निवासी विशेष कुमार के साथ की थी। पूजा का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और सास लक्ष्मी देवी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। पंद्रह अगस्त को भी पति ने महिला पर दबाव बनाया है कि वह अपने मायके से दो लाख रुपये और एक कार लेकर आए। इसके बाद ही उसे घर में रखा जाएगा। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी पति और सास ने पूजा के साथ मारपीट की और दोनों हाथों की नसें काट दीं, जिससे वह लहूलुहान हो गई। आरोप है कि महिला का उपचार भी नहीं कराया गया। उसे कई दिन तक घर में ही बंद रखा गया। किसी तरह महिला ने फोन पर घटना की जानकारी अपने मायके वालों को दी। मायके वाले ससुराल पहुंचे और पूजा को लेकर मुरादाबाद आ गए। गुरुवार को महिला थाने में आरोपी मां बेटे के खिलाफ तहरीर दी। महिला थाना प्रभारी निधि चौधरी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed