फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The truck owner and driver did not come to record their statements.

Moradabad News: बयान दर्ज कराने नहीं आए ट्रक मालिक और चालक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
The truck owner and driver did not come to record their statements.
मुरादाबाद। करोड़ों की टैक्स चोरी प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी के बुलाने पर शुक्रवार को ट्रक मालिक और चालक अपने बयान दर्ज कराने नहीं आए। अब टीम उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी सतपाल अंतिल ने जीएसटी चोरी के मामले में जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज आठ केसों की जांच के लिए एसपी क्राइम सुभाषचंद्र गंगवार के नेतृत्व में 11 सदस्य स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) गठित की है। टीम ने 24 अक्तूबर को पकड़े गए दोनों ट्रकों के मालिक और चालकों को बुलाया था। शुक्रवार को टीम उनका इंतजार करती रही लेकिन चालक और मालिक बयान दर्ज कराने नहीं आए हैं।
विज्ञापन

----

फुटकर में लकड़ी खरीदकर पंजीकृत फर्म को बेचने वाले ठेकेदार से पूछताछ

मुरादाबाद। करीब दो माह पहले शहर कोतवाली में राज्यकर विभाग के अधिकारियों की ओर से बिजनौर के नगीना निवासी सरताज के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिस पर आरोप था कि उसने रेलवे स्टेशन पर फर्म खोलकर जीएसटी चोरी की है। इस मामले में टीम ने डिलारी क्षेत्र में रहने वाले एक ठेकेदार को पूछताछ के लिए बुलाया था। ठेकेदार ने फुटकर में लकड़ी खरीदकर पंजीकृत फर्म को बेची थी लेकिन उस फर्म ने जीएसटी चोरी कर ली थी। उसने अपनी फर्म रेलवे स्टेशन के पास दिखाई लेकिन रेलवे स्टेशन के पास कोई फर्म नहीं मिली और न ही नगीना में जो पता दिया गया था। उस पते पर कोई सरताज नहीं मिला है। पूछताछ के बाद ठेकेदार को टीम ने जाने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed