फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The tractor trolley filled with mud got rid of the police personnel who came to stop mining.

खनन रोकने पहुंचे पुलिस कर्मियों से अभद्रता, माफिया फरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
The tractor trolley filled with mud got rid of the police personnel who came to stop mining.
मुरादाबाद। खदाना चौकी क्षेत्र के जंगल में मिट्टी के अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को दबंगों ने घेर लिया। पुलिसकर्मियों से अभद्रता की गई। विरोध करने पर उनसे मारपीट का प्रयास किया गया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत अधिकारियों को फोन पर मैसेज पास किया। सूचना मिलने पर फोर्स मौकेे पर पहुंच गई। हालांकि फोर्स पहुंचने से पहले ही दबंग, खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर भाग चुके थे। पुलिस ने उनकी तलाश भी की लेकिन सफलता नहीं मिली। मझोला थाने में पुलिस की ओर से दबंगई दिखाने वाले छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है पर कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना ग्राम लोदीपुर विशनपुर के जंगल की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार जंगल में बड़े स्तर पर खनन हो रहा है। पुलिस की मिलीभगत से कुछ दबंग पूरे जंगल में कई स्थानों पर मिट्टी के अवैध खनन के लिए सक्रिय हैं। रविवार को मझोला थाना क्षेत्र की खदाना चौकी के प्रभारी को खनन की सूचना मिली। इस पर चौकी में तैनात दो पुलिसकर्मी सादी वर्दी में मौके पर पहुंच गए। सिपाहियों ने मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रालियों व गाड़ियों को रोक लिया, इस बीच दबंग गाड़ियों को छुड़वाने के लिए आ गए। उन्होंने वाहन ले जाने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों से उनकी बहस हो गई। आरोप है कि दबंगों ने पुलिस वालों से अभद्रता करने के साथ ही मारपीट करने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों को मैसेज किया तो खदाना चौकी प्रभारी जमील अहमद और सिविल लाइंस के अगवानपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। हालांकि फोर्स पहुंचने से पहले दबंग की मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्राली लेकर भाग चुके थे। पुलिस ने उनको तलाश भी किया लेकिन वे हाथ नहीं आए। इस मामले में खदाना चौकी प्रभारी जमील अहमद का कहना है कि सूचना पर सिपाही गए थे। कुछ लोग ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी लेकर जा रहे थे। रोकने पर वे लोग अभद्रता करने लगे। वहीं अगवानपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार का कहना है कि खदाना चौकी प्रभारी द्वारा सूचना मिलने पर वह मौके पर गए थे। चूंकि घटनास्थल मझोला थाने का है, लिहाजा वहीं पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी ने बताया कि मझोला थाने में दबंगई दिखाने वाले छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

अवैध खनन की सूचना पर पुलिस गई थी। पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की गई। इस घटना की रिपोर्ट मझोला थाने में दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित कुमार आनंद, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed