{"_id":"5f17504e8ebc3e9fb262223c","slug":"the-thieves-broke-the-locks-of-the-bank-employeeand-the-doctor-s-city-news-mbd356615880","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दहाड़े डाक्टर और बैंक कर्मचारी के मकानों के ताले तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन दहाड़े डाक्टर और बैंक कर्मचारी के मकानों के ताले तोड़कर चोरी
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में मंगलवार को चोरों ने दिन दहाड़े डाक्टर और बैंक कर्मचारी के मकानों के ताले तोड़कर नकदी समेत लाखों रूपये का सामान चोरी कर लिया। घटना के समय दोनों परिवार बाहर गए थे। घर लौटने पर वारदात की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और मुआयना किया।
मूलरूप से अमरोहा के देवीपुरा निवासी डा. नोशेंद्र सिंह का मकान बुद्धि विहार सेक्टर सात सी में है। नोशेंद्र सिंह विवेकानंद अस्पताल में एमओ के पद पर तैनात हैं। डाक्टर के परिवार में पत्नी उमा और दो बेटे कार्तिक सिंह व सिद्धार्थ सिंह हैं। डाक्टर ने ने बताया कि सोमवार को पत्नी और दोनों बेटे पैतृक गांव देवीपुरा में जन्मदिन कार्यक्त्रस्म में शामिल होने गए थे। जबकि डाक्टर नोशेंद्र रात्रि ड्यूटी में अस्पताल चले गए थे। मंगलवार सुबह डाक्टर नोशेंद्र भी ड्यूटी समाप्त होने के बाद अस्पताल से अपने गांव चले गए थे। शाम करीब सवा पांच बजे लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। अंदर कमरे और आलमारी के भी ताले टूटे हुए थे। घर का सारा सामान बिखरा था। डाक्टर ने बताया कि चोर आलमारी में 96 हजार रूपये और सोने चांदी के जेवर समेत करीब पांच लाख रूपये का सामान चोरी गायब था। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। एसपी सिटी अमित आनंद भी मौके पर आ गए। उन्होंने परिवार के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। इसके अलावा चोरों ने बैंक कर्मचारी के घर चोरी की है। बुद्वि विहार सेक्टर दस निवासी पवन कुमार सिंह केनरा बैंक के सिविल लाइंस स्थित रिजनल ऑफि स में तैनात हैं। पवन ने बताया कि उनके ससुर का निधन हो गया था। पत्नी बच्चों को लेकर बरेली मायके गई थी। मंगलवार सुबह पवन ड्यूटी पर चले गए थे। शाम करीब सवा पांच बजे लौटे तो ताला टूटा मिला। घर के अंदर से एलईटी, कपड़े, चादर और 60 हजार रुपये का माल चोरी हो चुका था। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का मुआयना किया। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि बुद्धि विहार में दो घरों में चोरी की घटनाएं हुई है। पुलिस के अलावा एसओजी की टीम भी घटना के खुलासे के लिए लगा दी गई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
--------------
रेकी कर कार सवार चोरों ने की वारदात
मुरादाबाद। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और एसओजी की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने डाक्टर नोशेंद्र सिंह के मकान के आस पड़ोस के मकानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। जिससे पता चला कि चोरों ने इस वारदात को अंजाम देने से पहले डाक्टर के मकान की रेकी की थी। फुटेज से पता चला कि दोपहर बारह से एक बजे के बीच चोरों ने पैदल ही घूमकर रेकी की थी। इसके बाद चोर मंगलवार शाम चार बजे स्विफ्ट डिजायर कार से पहुंचे और उसमें से दो चोर डाक्टर के मकान के पास कार से उतर गए। जबकि एक चोर कार लेकर आगे चला गया। ताले तोड़कर चोर मकान के अंदर घुसे और उन्होंने वारदात की। इसके वह कार में बैठ कर फरार हो गए। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस को पता चला कि इन दोनों घटनाओं को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है।