{"_id":"68f2ad88e5883c69d003fb6e","slug":"the-team-should-conduct-the-survey-by-putting-i-cards-on-the-people-involved-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-753682-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: टीम शामिल लोगों को आई-कार्ड लगाकर करें सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: टीम शामिल लोगों को आई-कार्ड लगाकर करें सर्वे
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले के बेरोजगारों और असंगठित मजदूरों की स्थिति जानने के लिए छह टीमें सर्वे कर रही हैं। डीएम ने चार माह से चल रहे इस सर्वे की समीक्षा कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। टीम शामिल लोगों को आई-कार्ड लगाकर सर्वे करने की हिदायत दी गई। डीएम अनुज सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर (ओटीडी) बनाने के लिए जिला स्तर पर गठित समिति के कार्याें की समीक्षा की। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि जिले में जुलाई से आवधिक श्रम बाल सर्वेक्षण एवं असंगठित क्षेत्र वार्षिक सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है। आवधिक श्रम बाल सर्वेक्षण के लिए दो और असंगठित क्षेत्र वार्षिक सर्वे के लिए चार टीमें कार्य कर रही हैं। डीएम ने हिदायत दी कि टीम के प्रत्येक व्यक्ति के पास विभागीय आई-कार्ड अनिवार्य रूप से होना चाहिए। इससे आम लोगों को अपनी निजी जानकारी साझा करने में कोई संदेह नहीं होगा। आम लोगों को इस मामले में सही जानकारी उपलब्ध कराना चाहिए ताकि जनपद का डाटा व्यवस्थित किया जा सके। सर्वे में प्राप्त होने वाली जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इस दौरान सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी, संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
00
आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण काफी अहम
- देश में रोजगार और बेरोजगारी की स्थिति को समझने के लिए प्रदेश में पहली बार सर्वे कराया जा रहा है। यह सर्वेक्षण ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में रोजगार, बेरोजगारी और श्रम बाल भागीदारी दरों पर डाटा प्रदान करेगा। आवधिक श्रम बाल सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य देश में रोजगार और बेरोजगारी के प्रमुख संकेतकों का अनुमान लगाना है। इसका उद्देश्य रोजगार और बेरोजगारी का आकलन, आर्थिक विकास को समझने में सहायता, श्रम बाजार की गतिशीलता को समझना, कौशल विकास और आजीविका विकल्पों की जानकारी इकट्ठा करना है।