फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The team arrived to check the allotment of houses

Moradabad News: आवासों का आंवटन जांचने पहुंची टीम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The team arrived to check the allotment of houses
मुरादाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों के आवंटन पर सवाल उठा तो प्रशासन ने संज्ञान लिया। बुधवार को प्रशासनिक टीन पाकबड़ा पहुंची और आवंटन की जांच की। नायब तहसीलदार पल्लवी वानिया और ईओ ने मौके पर लोगों के घर देखे और उनके बयान लिए। दस्तावेजों में आवंटन की स्थिति व वास्तविक पात्रता भी परखी।
विज्ञापन

एसडीएम के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने यह जांच की। शाम तक रिपोर्ट तैयार करने के बाद डीएम को भेज दी गई। जांच में पाया गया कि जिन सात लोगों ने बात की गई, उनमें से चार पात्र हैं। दस्तावेजों में भी इन्हें पात्र बताते हुए आख्या अधिशासी अधिकारी को भेजी जा चुकी है। दूसरी ओर पूरे मामले की गहन जांच का जिम्मा गोपनीय विभाग और राजस्व विभाग को सौंपा गया है।
विज्ञापन

भोजपुर की नायब तहसीलदार भोजपुर पल्लवी वानिया और ईओ विजय आनंद ने मौके पर घर-घर जाकर स्थिति का जायजा लिया। जांच में यह स्पष्ट रूप से पाया गया कि पीएम आवास योजना के लिए कुछ पात्र लाभार्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए गए, जबकि इसके विपरीत अपात्र व्यक्तियों को आवास आवंटित कर दिए गए। नायब तहसीलदार ने बताया कि जांच रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed