फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The teacher's service was not terminated even after the order

Moradabad News: आदेश के बाद भी नहीं समाप्त की शिक्षिका की सेवा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
The teacher's service was not terminated even after the order
मुरादाबाद। सेंट जोजफ जूनियर हाईस्कूल में फर्जी अंकतालिका के आधार पर नौकरी प्राप्त करने वाली शिक्षिका की सेवा समाप्त का आदेश जारी होने के बाद भी अब तक सेवा समाप्त नहीं की गई है। अब बीएसए ने स्कूल प्रबंधन को भंग कर नियंत्रक बैठाने की सिफारिश की है।
विज्ञापन

चंदौसी निवासी अभिषेक गौड़ ने एडी बेसिक से शिकायत की है कि सेंट जोजफ जूनियर हाईस्कूल में कार्यरत शिक्षिका दीपा मैगलीन की शैक्षिक योग्यता यूपी टैट उत्तीर्ण दिखाई गई है, जबकि जांच में स्पष्ट हो गया था कि टैट प्रमाणपत्र फर्जी और कूटरचित था। इस खुलासे के बाद फरवरी 2025 में बीएसए ने दीपा मैगलीन की सेवा समाप्ति के आदेश दिए थे। इसके बाद भी स्कूल प्रबंध समिति व प्रबंधक ने दीपा मैगलीन की सेवा समाप्त नहीं की और कार्य लिया जाता रहा।
विज्ञापन

अभिषेक गौड़ ने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 में प्रकरण की जानकारी आने के बाद और वेतन पर रोक लगाए जाने के आदेश के बाद भी शिक्षिका का वेतन जारी होता रहा। इससे वित्तीय अनियमितता की आशंका है। अभिषेक गौड़ ने दीपा मैगलीन की नियुक्ति को समाप्त करते हुए तत्कालीन विद्यालय प्रबंधक, शिक्षिका की नियुक्ति करवाने वाले बीएसए और कार्यालय लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एडी बेसिक बुद्धप्रिय सिंह का कहना है कि यह पुराना मामला है। इसमें शिक्षिका की सेवा समाप्ति के आदेश हो चुके हैं। दोबारा हुई शिकायत के आधार पर मामले में जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
पहले बीएसए ने सेवा समाप्ति के आदेश किए थे। इसके बाद मैंने भी सेवा समाप्ति के आदेश किए हैं। इसके बावजूद प्रबंधक ने शिक्षिका की सेवा समाप्ति नहीं की है। इसलिए मैंने एडी बेसिक से विद्यालय में प्रबंध तंत्र को भंग कर नियंत्रक बैठाने की सिफारिश की है। - विमलेश कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed