फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The teacher lost the battle to Corona, 15-year-old son performed last rites

चुनाव ड्यूटी में लगे एक ओर शिक्षक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
The teacher lost the battle to Corona, 15-year-old son performed last rites
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण से प्राथमिक शिक्षकों की मौत का सिलसिला जारी है। 25 दिन से अस्पताल में कोरोना से जंग लड़ रहे एक प्राथमिक शिक्षक की शुक्रवार को मौत हो गई। नौ दिन पहले शिक्षक की मां भी कोरोना से चल बसी थी। कोरोना काल के एक साल में परिवार ने तीन सदस्यों को खोया है।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री धर्मेद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शहर के प्रीत विहार निवासी राजेश सैनी मूंढापांडे ब्लॉक के जैतिया सादुल्लापुर के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक थे। उनकी चुनाव में ड्यूटी लगी थी। उसके बाद से वह बीमार थे। उन्हें कोरोना हुआ था। राजेश सैनी के पुत्र ऋषि के अनुसार 2 मई को शहर के एक निजी अस्पताल में पिता को भर्ती कराया गया था। जहां उनका उपचार चल रहा था। उन्होंने कोरोना से 25 दिन तक जंग लड़ी लेकिन शुक्रवार कोे दम तोड़ दिया। देर शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया। राजेश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी कमल, बड़ी बेटी प्रीतिका, एक बेटा ऋषि और एक छह साल का बेटा है। ऋषि ने बताया कि जब पापा अस्पताल में भर्ती थे। इसी बीच उनकी दादी की भी कोरोना से मृत्यु हो गई थी। उनके बाबा का 11 महीने पहले निधन हो चुका है। राजेश के निधन के बाद अब पत्नी और तीन बच्चे घर में अकेले रह गए हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ ने दुख जताया है।
विज्ञापन

बेटी को डॉक्टर बनाना चाहते थे राजेश
परिजनों के अनुसार राजेश की बड़ी बेटी प्रीतिका पढ़ने में काफी होशियार है। उसके पापा का सपना उसे डॉक्टर बनाने का था। वह हमेशा कहते थे कि बेेटी को डॉक्टर बनाना है। इसलिए प्रीतिका साइंस साइड से इंटर कर रही है लेेकिन अफसोस की बात यह है कि राजेश अपने सपने को साकार होते हुए नहीं देख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ का दावा- चार दिन में चार शिक्षकों की हुई मौत
मुरादाबाद। प्राथमिक शिक्षक संघ ने दावा किया कि इस सप्ताह के अंदर चार दिन में चार प्राथमिक शिक्षकों की कोरोना से मौत हुई है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री धमेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार 25 मई को हिमगिरी कालोनी निवासी उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक संजीव त्यागी की कोरोना से मौत हुई थी। इसी दिन भगतपुर

टांडा के लखनपुर लाडपुर विद्यालय में तैनात शिक्षक वाजिद हुसैन, 26 मई को कुंदरकी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अभनपुर में तैनात शिक्षा मित्र प्रीति की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि जो शिक्षक पंचायत चुनाव में ड्यूटी के बाद बीमार होकर मृत्यु को प्राप्त हुए हैं उनके परिवारों को सरकार को मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed