फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The sword of year back hanging over the girl students, teachers trying to rescue them from the shock.

Moradabad News: छात्राओं पर लटकी ईयर बैक की तलवार, सदमे से उबारने में जुटे शिक्षक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
The sword of year back hanging over the girl students, teachers trying to rescue them from the shock.
मुरादाबाद। राजकीय महिला पॉलीटेक्निक के विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं का परिणाम जारी हो गया है। संस्था की करीब दो फीसदी ऐसी छात्राएं हैं, जिन पर ईयर बैक की तलवार लटक गई है। छात्राओं को इस सदमे से उबारने के लिए शिक्षक जुट गए हैं। बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने छात्राओं की काउंसिलिंग कर उन्हें कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

संस्था की कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्टि्रकल ब्रांच की करीब 450 छात्राओं ने विषम सेमेस्टर की परीक्षा दी थी। इसमें 45 ऐसी छात्राएं हैं, जिनकी एक या दो विषय में बैक आई है। वहीं, लगभग दस छात्राओं की सभी पांचों विषयाें में बैक आ गई है। इसमें दो छात्राएं छात्रावास में रहती हैं और आठ छात्राएं अपने घर से पढ़ने के लिए आती हैं। परिणाम को देखकर यह छात्राएं एकदम से मायूस हो गईं और कुछ रोने लगीं। इसकी जानकारी जब प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार यादव, हेड वॉर्डन सोनी वर्मा, असि. वॉर्डन हेमलता, संस्था के सिक्योरिटी ऑफिसर विवेक श्रीवास्तव को हुई तो वह तुरंत छात्रावास पहुंच गए और उन्हें समझाने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन


परिजनों को फोन कर घर ले जाने की दी सलाह
शिक्षकों का कहना है कि परिणाम के दबाव में कोई भी छात्रा गलत कदम न उठा ले, इसलिए काउंसिलिंग की गई है। इन छात्राओं के परिजनों को भी फोन किया गया है। ताकि वह संस्था आकर छात्राओं को अपने साथ घर ले जाएं। उनका कहना है कि छात्राएं कुछ दिन अपने घर रहेंगी और माहौल बदलेगा तो परिणाम का तनाव दूर करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिणाम के लिए रहीं परेशान
बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन ने बुधवार दोपहर में परिणाम जारी कर दिया था। इसके बाद छात्राएं अपना परिणाम जानने के लिए बार-बार वेबसाइट देख रहीं थीं लेकिन उनके परिणाम का पता नहीं चल पा रहा था। छात्राओं का कहना है कि वेबसाइट नहीं चलने की वजह से यह परेशानी हो रही थी। इसके बाद बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे के बाद बेबसाइट चलना शुरु हुई और छात्राओं ने अपना परिणाम देखा।


वर्जन...
जो छात्राएं नियमित कक्षाओं में उपस्थित नहीं हुई हैं, उनका परिणाम खराब आया है। अब उनको समझाया गया है कि वह अभी अगले सेमेस्टर में पहुंच गई हैं। अब भी उनके पास अवसर है कि कड़ी मेहनत से सफलता प्राप्त कर सकती हैं।
धीरेंद्र कुमार यादव, प्रधानाचार्य राजकीय महिला पॉलीटेक्निक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed