फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The student's condition has not improved

Moradabad News: छात्र की हालत में सुधार नहीं, 24 घंटे बाद भी नहीं पकड़े गए हमलावर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
The student's condition has not improved
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला के बुद्धि विहार में मंगलवार रात 11वीं के छात्र वैभव (20) को गोली मारने वाले हमलावर चौबीस घंटे बाद भी नहीं पकड़े गए हैं। उधर, छात्र की हालत में अब भी सुधार नहीं है। हालांकि ऑपरेशन के बाद वैभव के शरीर से गोली निकाल दी गई है।
सिविल लाइंस के आशियाना कॉलोनी निवासी राजेश कुमार राजा का बेटा वैभव मंगलवार शाम अपने मित्र आयुष के साथ बुद्धि विहार में घूमने गया था। दोनों ऑटो में बैठ कर बुद्धि विहार में सेंट मेरी स्कूल के पीछे तालाब के पास पहुंचे थे। इसी दौरान वहां हिमगिरी कॉलोनी निवासी अंकित यदुवंशी, सुमित और अमित व नन्हें चौधरी अपने अन्य दो साथियों के साथ बाइकों से पहुंच गए थे। इस दौरान आरोपियों ने वैभव के कंधे में तमंचा सटाकर गोली मार दी थी।
विज्ञापन

जिसमें वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी मौके के भाग गए थे। आयुष ने वैभव को को दिल्ली रोड स्थित यूनिक अस्पताल में भर्ती करा दिया था। इस घटना की सूचना मिलने पर राजेश राजा और उनके परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए थे। इस मामले में मझोला थाने में वैभव के पिता की तहरीर चार नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ के जानलेवा हमला, एससी एसटी एक्ट और अन्य धाराओं में दर्ज किया है। इस घटना को चौबीस घंटे बीच गए हैं लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस ने कुछ संदिग्ध उठाए हैं। जिनसे पूछताछ की जा रही है। सीओ अर्पित कपूर का कहना है कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed