फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The student was physically exploited on the pretext of marriage

Moradabad News: शादी का झांसा देकर छात्रा का किया शारीरिक शोषण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The student was physically exploited on the pretext of marriage
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाली नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर युवक ने उसका शारीरिक शोषण किया। आरोपी युवक पीड़िता का रिश्ते का मामा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने कटघर थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि उसके पति काशीपुर में रहकर मजदूरी करते हैं। उसकी 17 वर्षीय बेटी पढ़ाई कर रही है। महिला का कहना है कि उसके देवर की ससुराल रामपुर के सैफनी थानाक्षेत्र में है। देवर के साले का महिला के घर आना जाना था। आरोपी ने उसकी गैरमौजूदगी में उसकी बेटी से दोस्ती कर ली और उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया। किसी से शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी और उसे ब्लैकमेल किया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने इंस्टाग्राम पर उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो अपलोड कर दिए। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कटघर थाने में आरोपी के खिलाफ शारीरिक शोषण, धमकी देना, आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed