फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The storm and rain disrupted the power system, leaving the city in darkness overnight.

Moradabad News: आंधी-बारिश में चरमराई बिजली व्यवस्था, रातभर अंधेरे में डूबा शहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
The storm and rain disrupted the power system, leaving the city in darkness overnight.
मुरादाबाद। बुधवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के बीच शहर के ज्यादातर इलाकों की बिजली गुल हो गई। कहीं तार टूट गए तो कहीं पेड़ बिजली लाइनों पर गिर पड़े। देखते ही देखते पूरा शहर अंधेरे में डूब गया और लोग उमस भरी रात में घंटों परेशान होते रहे।
विज्ञापन


रात करीब 10 बजे शुरू हुई बिजली कटौती देर रात तक जारी रही। कई इलाकों में आधी रात तक सप्लाई बहाल नहीं हो सकी। लगातार कटौती के कारण घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए। गर्मी और बिजली संकट के बीच लोगों की रात जागकर गुजरी। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को उठानी पड़ी।
विज्ञापन

लाइनपार क्षेत्र के मझोला, मंडी समिति, एकता कॉलोनी, रामेश्वर कॉलोनी और कुंदनपुर ढक्का समेत कई इलाकों में रात 12 बजे तक बिजली नहीं आई। लोग घरों से निकलकर गलियों और सड़कों पर बैठे नजर आए। कई स्थानों पर लोग बिजली विभाग को फोन मिलाते रहे, लेकिन राहत नहीं मिली। बिजली घरों से सिर्फ यही जवाब मिलता रहा कि लाइन स्टाफ फाल्ट ठीक करने में लगा है, सप्लाई जल्द बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शहर के पॉश इलाकों में भी हालात अलग नहीं रहे। मानसरोवर कॉलोनी, शास्त्री नगर, सरोवर नगर, गुरहट्टी, आशियाना और रामगंगा विहार में घंटों अंधेरा पसरा रहा। तेज हवाओं के चलते कई जगह बिजली लाइनों में फॉल्ट आ गया। कुछ इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या भी बनी रही। रात बढ़ने के साथ लोगों की नाराजगी भी बढ़ती गई। बारिश थमने के बाद भी बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट सकी।
कई मोहल्लों में लोग मोबाइल की टॉर्च और इमरजेंसी लाइट के सहारे रात काटते दिखे। बिजली विभाग के कर्मचारी देर रात तक फाल्ट तलाशने और तार ठीक करने में जुटे रहे। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक तेज आंधी के कारण कई जगह पेड़ और टहनियां बिजली लाइनों पर गिर गई थीं, जिससे सप्लाई बाधित हुई।



----------------------------------
सुबह बूंदाबांदी और रात में आंधी-बारिश

मुरादाबाद। शहर में बुधवार को सुबह बूंदाबांदी हुई, जबकि रात में आंधी और तेज बारिश से मौसम बदल गया। हालांकि दिन में तेज धूप निकले की वजह से उमस से शहरवासी परेशान रहे। मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट के अनुसार बृहस्पतिवार को बादल छाने का अनुमान है। बुधवार को सुबह दिन बढ़ने के साथ मौसम में बदलाव शुरु हुआ। लगभग दस बजे बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी शुरु हो गई। एक घंटे तक रिमझिम बारिश के बाद मौसम साफ हो गया और चटख धूप निकल आई। लोगों को गर्मी और उमस के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि रात को फिर मौसम ने करवट ली। तेज आंधी के साथ बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के प्रभारी निसार अहमद का कहना है कि लगातार हवा की दिशा में हो रहे बदलाव की वजह से मौसम में बदलाव बना हुआ है। सुबह हवा दक्षिण दिशा से थी, जबकि शाम को दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा पूरब दिशा से चली। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वातावरण में सुबह के समय नमी 73 फीसदी थी, जो शाम को 72 फीसदी दर्ज की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed