{"_id":"6109a3d28ebc3ec200736480","slug":"the-step-sister-got-the-young-man-killed-by-giving-a-betel-nut-city-news-mbd39805586","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति के लालच और प्रेमी से शादी करने में बाधक बनने पर सौतेली बहन ने सुपारी देकर कराई युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपत्ति के लालच और प्रेमी से शादी करने में बाधक बनने पर सौतेली बहन ने सुपारी देकर कराई युवक की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। संपत्ति के लालच और प्रेमी से शादी करने पर बाधक बनने पर सौतेली बहन ने सुपारी देकर युवक की हत्या कर दी। युवक 13 जुलाई से लापता था। सौतेली बहन ने सुपारी भी भाई की प्रेमिका को ही दी। जिसमें अपने प्रेमी और उसके साथी को भी शामिल किया था। पुलिस ने युवक के पिता की शिकायत पर मामले की जांच की तो हत्याकांड का खुलासा हो गया। पुलिस ने युवक की प्रेमिका और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर इनकी निशानदेही पर मझोला के जयंतीपुर स्थित नाले से शव बरामद कर लिया है।
सहायक पुलिस अधीक्षक अनिल यादव ने बताया कि मुगलपुरा थाना क्षेत्र के लालबाग रामगंगा कालोनी निवासी ओमप्रकाश ने दो शादी की थीं। जिसमें पहली पत्नी से दो बेटी नंदनी और पूजा हैं, जबकि दूसरी शादी कलावती से की थी। जिसके पहले पति से गगन उर्फ गौतम (28) नाम का बेटा है। गगन कबाड़ी का काम करता था। ओमप्रकाश ने बेटी पूजा का विवाह कर दिया था, जबकि दूसरी बेटी नंदनी अविवाहित है।
संपत्ति को लेकर गगन और नंदनी में विवाद चल रहा था। इसके अलावा नंदनी मोहल्ले के प्रदीप से शादी करना चाहती है। इस शादी के लिए गगन तैयार नहीं था। एएसपी ने बताया कि नंदनी ने सौतेले भाई को रास्ते से हटाने के लिए अपने प्रेमी प्रदीप के साथ मिलकर हत्या की योजना बना ली थी। नंदनी ने सौतेले भाई की प्रेमिका ममता और वीरू उर्फ हरीश निवासी नई बस्ती जयंतीपुर थाना मझोला को 50 हजार रुपये का लालच देकर मिला लिया था। इसके बाद आरोपियों ने गगन की हत्या करने के बाद उसकी लाश जयंतीपुर के नाले में फेंक दी थी। पुलिस ने ममता निवासी लालबाग रामगंगा कालोनी थाना मुगलपुरा और वीरू उर्फ हरीश निवासी जयंतीपुर थाना मझोला को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है।