फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The State Bar Council chairman discussed the election for the member position.

Moradabad News: प्रदेश बार काउंसिल के चेयरमैन ने सदस्य पद के चुनाव पर की चर्चा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
The State Bar Council chairman discussed the election for the member position.
बिलारी। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन शिव किशोर गौड़ शुक्रवार बिलारी पहुंचे। यहां तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया और अपनी समस्याएं बताईं। इस दौरान प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य पद के वार्षिक चुनाव पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

बार काउंसिल चेयरमैन के शुक्रवार सुबह बिलारी आने की सूचना मिलते ही अनेक वकील शुक्रवार सुबह जल्दी तहसील पहुंच गए। जैसे ही चेयरमैन तहसील के गेट पर पहुंचे वहीं पर तहसील के वकीलों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

चेयरमैन ने तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं जानीं। इस दौरान बिलारी तहसील परिसर में संचालित ग्राम न्यायालय में थाना बिलारी के अलावा तीन अन्य थाना क्षेत्रों कुंदरकी, मैनाठेर और सोनकपुर के ग्राम न्यायालय स्तर के मुकदमे शीघ्र ही ग्राम न्यायालय बिलारी को स्थानांतरित कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार काउंसिल चेयरमैन शिव किशोर गौड़ ने कहा कि 60 वर्ष की आयु के मृतक वकीलों के आश्रितों को दी जाने वाली धनराशि बढ़ाकर पांच लाख कर दी गई है। वकीलों का मेडिक्लेम दस हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये और गंभीर बीमारी पर 50 हजार रुपये कर दिया गया है। न्यासी समिति का सदस्य बनने वाले वकीलों को निर्धारित समय पूरा होने पर दी जाने वाली धनराशि पांच लाख रुपये कर दी गई है।
बार काउंसिल चेयरमैन ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के बारे में बताया कि हाई पॉवर कमेटी को एक्ट का मसौदा सौंप दिया गया है और कमेटी ने प्रदेश शासन को भेज दिया है।

बार काउंसिल चेयरमैन का स्वागत करने वालों में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, महासचिव सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष जबर सिंह, पूर्व अध्यक्ष भगवान सरन माथुर, पूर्व अध्यक्ष अजयपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष चेतन्यपाल सिंह,पूर्व सचिव अनोद कुमार सिंह, आशीष शर्मा, अतुल शर्मा, मुकेश शर्मा, महेश चंद्र शर्मा, अनुभव शर्मा आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed