{"_id":"688bd99f0b9969caab01f18d","slug":"the-sports-hostel-will-remain-vacant-throughout-the-session-the-handover-process-remained-incomplete-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-698650-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सत्र भर खाली रहेगा खेल हॉस्टल, अधूरी रह गई हैंडओवर प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सत्र भर खाली रहेगा खेल हॉस्टल, अधूरी रह गई हैंडओवर प्रक्रिया
विज्ञापन
मुरादाबाद। सोनकपुर स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए तैयार हुआ 60 बेड का खेल हॉस्टल इस सत्र में खिलाड़ियों से खाली ही रहेगा। तकरीबन पांच करोड़ रुपये की लागत से बना यह दो मंजिला हॉस्टल अब तक खेल विभाग को हैंडओवर नहीं हो पाया है जिस कारण इस सत्र में खिलाड़ियों को प्रवेश नहीं मिल सकेगा। खेल विभाग ने अब अगला शैक्षणिक सत्र टारगेट किया है जिसमें खिलाड़ियों को यहां आवासीय सुविधा देने की योजना है।
हॉस्टल को विभाग को सौंपने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था जिसमें क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी के अलावा डीडीओ और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता शामिल थे। समिति ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और लेखा परीक्षण कर शासन को रिपोर्ट भेज दिया था लेकिन शासन की स्वीकृति नहीं मिल सकी। इसी वजह से यह हॉस्टल खेल विभाग को आधिकारिक रूप से हस्तांतरित नहीं हो पाया। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ की ओर से बने इस हॉस्टल में 60 खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था की गई है जिसमें 24 बेड महिला खिलाड़ियों और 36 बेड पुरुष खिलाड़ियों के लिए आरक्षित रहेंगे। निर्माण पूरा होने के बावजूद कागजी कार्रवाई पूरी न होने से इसमें अभी कोई खिलाड़ी नहीं रह सकेगा।
खेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह हॉस्टल किस खेल के खिलाड़ियों के लिए आवंटित होगा। क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार का कहना है कि विभागीय स्तर पर चयन प्रक्रिया के बाद निर्णय लिया जाएगा कि किस खेल को यहां प्राथमिकता दी जाए। जैसे ही हैंडओवर प्रक्रिया पूरी होगी खिलाड़ियों के चयन और आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।