{"_id":"6a500a433b145e09cb0351ed","slug":"the-sports-committee-prepared-an-action-plan-for-sports-competitions-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-943960-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कीड़ा समिति ने तैयार की खेल प्रतियोगिताओं की कार्य योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कीड़ा समिति ने तैयार की खेल प्रतियोगिताओं की कार्य योजना
विज्ञापन
मुरादाबाद। शैक्षिक सत्र 2026-27 में होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन को लेकर जनपदीय क्रीड़ा समिति की बैठक बृहस्पतिवार को कौशल्या कन्या इंटर कॉलेज हुई। इसमें पूरे वर्ष की खेल गतिविधियों की कार्ययोजना तैयार की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बलबीर सिंह और संचालन जनपदीय क्रीड़ा सचिव बंस बहादुर ने किया। बैठक में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए विभिन्न विद्यालयों को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही श्रेष्ठ खिलाड़ियों के चयन के लिए चयनकर्ताओं की नियुक्ति का भी निर्णय लिया गया। पारकर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर एसके नेथन को जनपदीय क्रीड़ा समिति का कोषाध्यक्ष और बंश बहादुर को सचिव चुना गया।
प्रदेश स्तरीय अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इसके लिए मेजर एसके नेथन को संयोजक तथा मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या रेणुका जोयल को सहसंयोजक बनाया गया। जनपदीय क्रीड़ा सचिव बंश बहादुर ने बताया कि कक्षा छह से दस तक के खिलाड़ियों के लिए जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पिछले वर्ष की अंकतालिका, विद्यालय का यू-डाइस नंबर और छात्र का पेन नंबर अनिवार्य होगा। कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए हाईस्कूल की अंकतालिका की प्रमाणित प्रति पर्याप्त होगी। इस दौरान सैयद आसिफ हसन, डॉ. मुक्ता अग्रवाल, डॉ. मधुबाला त्यागी, डॉ. हिमांशु यादव, अर्चना साहू, गंगाशरण, वीर सिंह, नीतिपाल, कल्पना सैनी, पदम सिंह, नेहा सैनी आदि मौजूद रहे।