फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The soldier raped the girl in the police line, the accused arrested

पुलिस लाइन में सिपाही ने युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
The soldier raped the girl in the police line, the accused arrested
मुरादाबाद। पुलिस लाइन में एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़ित ने फील्ड यूनिट में तैनात सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। बुधवार दोपहर पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मुगलपुरा थानाक्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने सिविल लाइंस में हापुड़ जनपद के सिंभावली थानाक्षेत्र के फरीदपुर निवासी प्रशांत सिरोही के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पीड़ित युवती ने बताया कि प्रशांत उत्तर प्रदेश पुलिस में 2019 बैच का सिपाही है। युवती ने दावा किया कि आरोपी सिपाही इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) रिजर्व पुलिस लाइन मुरादाबाद में तैनात है।
विज्ञापन

युवती ने आरोप लगाया कि प्रशांत ने शादी का झांसा देकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी सिविल लाइंस के चंद्र नगर स्थित अपने किराये के मकान में ले गया। यहां आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद 15 नवंबर की रात करीब 10 बजे आरोपी ने पुलिस लाइन स्थित अपने ऑफिस में बुलाया और यहां भी दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने शादी के दवाब बनाया तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया। इस दौरान युवती को पता चला कि 28 नवंबर को प्रशांत सिरोही किसी दूसरी लड़की से शादी करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी सिपाही इसके बाद युवती के माता-पिता से शादी की बात करने के लिए उसके घर भी गया। युवती ने बताया कि जब वह अपने माता पिता को बुलाने के लिए गई, तो आरोपी वहां से भाग गया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बुधवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

फील्ड यूनिट में तैनात है आरोपी सिपाही
मुरादाबाद। पीड़ित युवती ने एफआईआर में आरोपी सिपाही को आईबी में तैनात बताया है। हालांकि आरोपी फील्ड यूनिट में तैनात है। पुलिस की जांच में भी ये बात सामने आई कि आरोपी फील्ड यूनिट मुरादाबाद में सिपाही के पद पर तैनात है। एसएसपी बबलू कुमार ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed