फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The societies of Brass City are immersed in the glow of lights, spreading splendor.

Moradabad News: रोशनियों की जगमगाहट में डूबी पीतलनगरी की सोसायटियां, फैली छटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
The societies of Brass City are immersed in the glow of lights, spreading splendor.
मुरादाबाद। दीपों की जगमगाहट और उत्साह से लबरेज बच्चों ने पीतलनगरी को पूरी तरह से दीपावली के रंग में रंग दिया है। शहर की बड़ी-बड़ी सोसायटियों में रोशनी, सजावट और उत्सव की तैयारियां अपने चरम पर हैं। कहीं मंदिरों में अन्नकूट पूजन की तैयारी चल रही है तो कहीं पार्कों और गलियारों को झालरों से सजा दिया गया है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में दिवाली को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।सोसायटियों में यह दीपोत्सव सिर्फ रोशनी का नहीं बल्कि एकता और सामूहिकता का भी पर्व बन चुका है। हर सोसायटी अपने अंदाज में छोटी और बड़ी दीपावली मनाने की तैयारियों में जुटी है। यहां सामूहिक भोज, भक्ति संगीत और लकी ड्रा जैसे आयोजन की तैयारियां हो रही हैं। आइए जानते हैं शहर की प्रमुख सोसायटियों में इस बार कैसी रहेगी दीपावली की रौनक...
विज्ञापन

00

टीडीआई सिटी : जमगम हुई सोसायटी, सामूहिक भोज और अन्नकूट पूजन की तैयारी
कांठ रोड स्थित टीडीआई सिटी में दिवाली का उत्सव पूरी शिद्दत से मनाने की तैयारी हो चुकी है। सोसायटी के हर घर पर झालरें और दीपों की पंक्तियां सजा दी गई हैं। सचिव दीपक अग्रवाल ने बताया कि सोमवार की रात सभी परिवार अपने घरों के बाहर एक साथ दीपक जलाकर और आतिशबाजी कर छोटी दिवाली मनाएंगे। मंगलवार को सोसायटी के मंदिर में अन्नकूट पूजन और भव्य आरती होगी। इसके बाद सामूहिक भोज और प्रसाद वितरण किया जाएगा। सभी परिवारों से आग्रह किया गया है कि वह पारंपरिक वस्त्रों में शामिल हों ताकि सोसायटी का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक और पारिवारिक दिखे।
विज्ञापन

00

सेंटर कोर्स : पार्किंग एरिया में आज छोटी दिवाली, रंगीन झालरों से सजा हर कोना
सेंटर कोर्स सोसायटी के सदस्य पूरी तरह तैयार हैं। सदस्य पुनीत बंसल ने बताया कि सोसायटी के पार्किंग एरिया को झालरों से सजाया गया है जहां सोमवार और मंगलवार दोनों दिन आतिशबाजी होगी। सोसायटी के सभी परिवार मिलकर पटाखे जलाएंगे और रात में सामूहिक डिनर का आयोजन होगा। सोसायटी की महिलाओं ने रंगोली प्रतियोगिता और बच्चों की प्रस्तुति की भी तैयारी कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00

गौर ग्रेसियस : सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगी रात, बच्चों को मिलेंगे इनाम
गौर ग्रेसियस सोसायटी में इस बार दीपावली सिर्फ सजावट तक सीमित नहीं रहेगी। सचिव विपिन अग्रवाल ने बताया कि रविवार की रात डिनर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। बच्चों की डांस परफॉर्मेंस और लकी ड्रॉ की विशेष योजना बनाई गई है। सभी प्रतिभागी बच्चों को गिफ्ट भी दिए जाएंगे। सोसायटी की बालकनियों को झालरों और दीयों से सजाया गया है जबकि मंदिर परिसर में विशेष सजावट और पुष्प साज-सज्जा की जा रही है।
00

पार्श्वनाथ प्रतिभा : एंट्री गेट से लेकर पार्क तक दीपों की रोशनी
पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में भी दीपावली को लेकर खास तैयारी की गई है। सचिव प्रो. राजकुमार सोनकर ने बताया कि मुख्य गेट को रंगीन लाइटों से सजा दिया गया है। सोमवार की रात सोसायटी के सभी सदस्य अपने घरों के बाहर आतिशबाजी करेंगे। सोसायटी के बच्चे अपने घरों के सामने दीयों की श्रृंखला और रंगोली बनाकर पूरे परिसर को आकर्षक रूप देंगे।
00


मधुबन ग्रीन : रविवार को छोटी दिवाली, मंगलवार को अन्नकूट की महाआरती
मधुबन ग्रीन सोसायटी में दीपोत्सव का माहौल सबसे पहले शुरू हो गया है। सचिव गौरव प्रकाश सिंघल ने बताया कि रविवार की शाम सोसायटी के मंदिर में सभी परिवार 20-20 दीपक लेकर छोटी दिवाली मनाएंगे। सोमवार को भी सभी निवासी एक साथ पूजा करेंगे और पार्क में आतिशबाजी करेंगे। बुधवार को सुबह दस बजे मंदिर में कीर्तन और अन्नकूट प्रसाद वितरण का आयोजन होगा। इस अवसर पर सभी परिवार सामूहिक रूप से शामिल होंगे। सोसायटी के हर ब्लॉक को रंगीन झालरों से सजाया गया है और मंदिर परिसर में फूलों की विशेष सजावट की जा रही है।

00
गौर ग्रेसियस (भवन): बच्चों में उत्साह, पार्कों में आतिशबाजी की तैयारी
गौर ग्रेसियस भवन परिसर के अध्यक्ष विवेक गोयल ने बताया कि सोसायटी के पार्क और गलियारों की पूरी सफाई करा दी गई है। पार्कों में आतिशबाजी के लिए विशेष क्षेत्र निर्धारित किया गया है ताकि सुरक्षा का ध्यान रखा जा सके। बच्चों में दीपावली को लेकर खासा उत्साह है। परिवार एक साथ लंच और डिनर का आयोजन करेंगे। बालकनियों में दीपक और झालरों से विशेष सजावट की गई है।


00
आकाश मेघदूतम: छप्पन भोग और भक्ति में डूबा माहौल
आकाश मेघदूतम सोसायटी में भी आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अध्यक्ष पुनीत ढिंगरा ने बताया कि मंदिर में कमेटी की ओर से छप्पन भोग और अन्नकूट पूजन किया जाएगा। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इससे पहले रविवार और सोमवार को छोटी व बड़ी दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। दोनों दिन पार्क में आतिशबाजी होगी। हर ब्लॉक को झालरों और रंगीन लाइटों से सजा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed