फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The sister-in-law beat the men out on molestation

छेड़खानी पर ननद-भाभी ने मनचलों को धुना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 02:41 AM IST
विज्ञापन
The sister-in-law beat the men out on molestation
मुरादाबाद। रविवार देर शाम पाकबड़ा से खरीदारी करके घर लौट रहीं ननद-भाभी के साथ तीन मनचलों ने छेड़खानी की। इस पर ननद-भाभी ने तीनों मनचलों की जमकर पिटाई की। साथ ही एक आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। ननद-भाभी ने कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

रविवार देर शाम अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ननद और भाभी पाकबड़ा बाजार से खरीदारी करके लौट रहीं थीं। पाकबड़ा कैलसा रोड पर धर्मकांटे के पास बाइक सवार तीन युवकों ने स्कूटी सवार महिलाओं के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। महिलाओं ने इसका विरोध किया तो मनचलों ने स्कूटी को रोक लिया। इसके बाद दोनों महिलाओं ने मनचलों की पिटाई लगानी शुरू कर दी। युवकों को पिटता देख आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक मनचलें को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो फरार हो गए। थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी ने बताया की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed