फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The shopkeepers of the market themselves removed the encroachment

Moradabad News: बुलडोजर की कार्रवाई की चेतावनी पर मंडी के दुकानदारों ने खुद हटाया अतिक्रमण

Wed, 09 Jul 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 09 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
The shopkeepers of the market themselves removed the encroachment
ठाकुरद्वारा। नगर में रतूपुरा रोड पर स्थित मंडी समिति में अतिक्रमण पर बुलडोजर की कार्रवाई की चेतावनी पर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। उन्होंने अपनी दुकानों के आगे के अतिक्रमण को स्वयं हटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मंडी समिति के इंस्पेक्टर अनूप कुमार ने बताया कि मंडी समिति में 82 दुकान आवंटित हैं। इनमें से ज्यादा लोगों ने आवंटित दुकानों का स्वरूप बदलकर उनके आगे अतिरिक्त टीन शेड लगाकर और अन्य तरीके से अतिक्रमण कर रखा है। उन्होंने बताया कि मंडी समिति उत्तर प्रदेश के डायरेक्टर इंद्र विक्रम सिंह ने प्रदेश की सभी मंडियों में दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के आदेश जारी किए हैं। इसी आदेश के पालन में ठाकुरद्वारा मंडी में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है। उन्होंने बताया कि पहले दुकानदारों को अपना अतिक्रमण स्वयं हटाने की चेतावनी माइक से घोषणा कर दी गई है। इसका दुकानदारों पर असर हुआ है काफी दुकानदार अपना अतिक्रमण हटाने लगे हैं। मंडी निरीक्षक ने कहा कि जो दुकानदार अतिक्रमण नहीं हटाएगा उसे बुलडोजर चला कर हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed